Jharkhand

Jharkhand: देवघर में बेकाबू बस ने 18 कांवड़ियों की जान ले ली

TOP स्टोरी झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand के देवघर जिले से सावन माह के बीच एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

Jharkhand News: सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान झारखंड के देवघर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Pic Social Media

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ। एक 32 सीटों वाली बस, जिसमें कांवड़िए सवार थे, गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, धान बेचते ही किसानों को मिलेगा पूरा भुगतान

सांसद निशिकांत दुबे ने की पुष्टि

स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में युवती पर घर में घुसकर फेंका पेट्रोल, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि सावन के महीने में देशभर से करोड़ों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु झारखंड के वैद्यनाथ धाम, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, पहुंचते हैं। इस हादसे ने कांवड़ यात्रा की खुशी को मातम में बदल दिया है।