UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) किया है। इस फेरबदल के तहत 23 आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में कानपुर देहात (Kanpur Dehat) को नया जिलाधिकारी मिला है।
कपिल सिंह बने नए डीएम
आपको बता दें कि कपिल सिंह (Kapil Singh), जो इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, अब कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के नए जिलाधिकारी होंगे। अपनी प्रशासनिक दक्षता और कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले कपिल सिंह से जिले में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः Google Map: गूगल मैप का इस्तेमाल करने वाले सावधान! रास्ता ऐसा दिखाया की पानी में जा गिरी कार
पूर्व डीएम आलोक सिंह का लखनऊ तबादला
वहीं, अब तक कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के जिलाधिकारी रहे आलोक सिंह का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। उन्हें राज्य सम्पत्ति विभाग में विशेष सचिव एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान आलोक सिंह ने जिले में कई विकास परियोजनाओं पर काम किया और उन्हें आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ेंः Google: गूगल का नया कारनामा, अब AI से देख सकेंगे कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे
23 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना है।
देखिए पूरी लिस्ट…

