गणतंत्र दिवस पर पंजाब के CM मान ने दी खुशखबरी..बोले जल्दी पिता बनने वाला हूं..नारी शक्ति को किया सलाम

TOP स्टोरी पंजाब

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। और अपने संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि मेरे घर भी खुशी आने वाली है। और मेरी बीवी सातवें महीने में प्रेग्नेंट (Pregnant) है। सीएम मान ने कहा कि लड़का हो या लड़की हमने टेस्ट (Test) नहीं करवाया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः अग्निवीर अजय के परिजनों को CM ने सौंपा 1 करोड़ का चेक..कहा परिवार का हमेशा साथ दूंगा

Pic Social Media

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने परेड से सलामी ली। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि रिपब्लिक-डे पंजाब के कारण आया। लड़ाईयां लड़ी व शहादतें दीं, फिर जाकर रिपब्लिक-डे आया। इसलिए हम रिपब्लिक-डे (Republic Day) खास तौर पर मनाते हैं। इसके साथ ही पंजाब के 7 जिलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है।

पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की कही बात

सीएम भगवंत मान ने इस दौरान पहली बार सार्वजनिक तौर पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) के प्रेग्नेंट होने की बात कही। बताया कि वे 7 महीने की प्रेग्नेंट है और मार्च महीने में उनके घर खुशियां आएंगी। सीएम मान ने कहा कि हमने यह पता नहीं करवाया है कि लड़का है या लड़की। बस तंदुरुस्त बच्चा होना चाहिए।

हम लड़के-लड़कियों के चक्कर में कहां पड़ रहे हैं। यह ना जांच करवाएं कि लड़का है या लड़की है। क्या पता किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। वे चाहते हैं, जो भी उनके घर आए स्वस्थ आए। इसलिए नारी शक्ति को लेकर पंजाब सरकार ने संकल्प लिया है और यह बड़े स्तर पर चलेगा।

सीएम मान ने भाषण में शहीद खन्ना का किया जिक्र

सीएम भगवंत मान ने अपने भाषण में खन्ना (Khanna) के शहीद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कल खन्ना के पास शहीद के घर 1 करोड़ का चेक लेकर गए थे। इससे पहले मौड़ मंडी गए, वहां देश के लिए जवान गंवाने वाले जवान को शहीद का दर्जा ही नहीं दिया गया।

आर्मी ने जवाब दिया अग्नीवीर (Agniveer) को आर्मी वाले सलामी नहीं देते। जिसके बाद केंद्र को लिखा और संसद में मुद्दा उठाया गया। इसके बाद खन्ना के शहीद को सम्मान दिया गया। हैरानी की बात है कि छाती पर गोलियां खाने वाले को ये 11 गोलियों की सलामी नहीं दे सकते।