Jharkhand

Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, धान बेचते ही किसानों को मिलेगा पूरा भुगतान

झारखंड राजनीति
Spread the love

झारखंड सरकार ने बदली पुरानी व्यवस्था

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने किसानों (Farmers) के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब किसान जब सरकार को धान (Paddy) बेचेंगे, तो उन्हें भुगतान दो किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त यानी पूरी रकम एक साथ मिलेगी। पहले की व्यवस्था में किसानों को दो किस्तों में भुगतान के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती थीं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

नई व्यवस्था के लिए समिति गठित

आपको बता दें कि धान खरीद (Paddy Procurement) प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए झारखंड सरकार ने एक 3 सदस्यीय समिति गठित की है, जो जल्द ही इस नई व्यवस्था को लागू करेगी। पुराने नियमों की जटिलता के कारण भुगतान में देरी की समस्या थी, लेकिन अब सरकार एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था लागू करने जा रही है। यह कदम राज्य खाद्य निगम और खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों की मांगों को ध्यान में रखकर उठाया है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में युवती पर घर में घुसकर फेंका पेट्रोल, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा

इस फैसले से उन किसानों (Farmers) को विशेष लाभ होगा, जो धान बेचकर अपने साल भर के खर्च का इंतजाम करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में झारखंड में लगभग 17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जो तय लक्ष्य से काफी कम थी। इसके बाद के वर्षों में भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ।

समय पर भुगतान न होने से किसानों का मोहभंग

एक्सपर्ट्स का मानना है कि समय पर भुगतान न होने के कारण कई किसान सरकारी खरीद प्रणाली से धान बेचने से कतराते थे। अब सरकार इस नई एकमुश्त भुगतान योजना के जरिए किसानों का भरोसा फिर से जीतना चाहती है। इस योजना को लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शहीद परिवारों को विशेष तोहफा

केंद्र सरकार ने भी दी मंजूरी

केंद्र सरकार की एक टीम ने भी झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की इस पहल को हरी झंडी दे दी है। इससे उम्मीद है कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा होगा और किसानों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा। यह नई व्यवस्था न केवल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी, बल्कि झारखंड सरकार की किसान हितैषी छवि को भी और मजबूती देगी।