Jharkhand में एक युवती पर घर में घुसकर पेट्रोल फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर (Tender) ग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर एक लड़की पर पेट्रोल फेंक (Throw Petrol) दिया। इस हमले में लड़की की बाईं आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कांके और रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दोपहर में हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। एक अज्ञात युवक ने लड़की के घर में घुसकर उसकी आंखों पर पेट्रोल फेंक दिया। शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि लड़की पर तेजाब फेंका गया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह पेट्रोल था। डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की बाईं आंख को अधिक नुकसान पहुंचा है। पेट्रोल को साफ कर लिया गया है और उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा तोहफा, विदेश में पढ़ाई के लिए देगी 1 करोड़ तक की स्कॉलरशिप!
सीएम सोरेन का सख्त रुख
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए रांची पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘कांके में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।’
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री से पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘यह घटना अत्यंत निंदनीय है। पीड़िता को तुरंत उचित इलाज और न्याय सुनिश्चित किया जाए।’
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शहीद परिवारों को विशेष तोहफा
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस (Police) ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
