IPL 2025: अब तक कैसा रहा है लखनऊ और मुंबई का आमना-सामना? जानिए आंकड़े
IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में आज बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ये इस सीजन का 16वां मैच होगा। आईपीएल का यह मैच लखनऊ (Lucknow) के मैदान पर होगा। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच खेला है जिसमें सिर्फ एक ही मैच में उसे जीत मिली है। लखनऊ के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरे मैच में हैदराबाद (Hyderabad) के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी। तीसरे मैच में लखनऊ को पंजाब के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद को मिली सीजन की तीसरी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मुकाबला

बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तो उन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और 1 में जीत मिली है। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई से 4 विकेट से हार मिली, फिर गुजरात ने 36 रन से हराया, उसके बाद तीसरे मैच में मुंबई ने वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। आज लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से होगा और टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। तो वहीं मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने 83% मैच जीते
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 6 मैच हुए हैं जिसमें 5 मैचों में लखनऊ को जीत मिली है वहीं मुंबई इंडियंस को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। आज का मुकाबला लखनऊ के मैदान पर होना है। इस मैदान की बात करें तो यहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच अब तक 2 मैच हो चुके हैं और उन दोनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस टीम को हार मिली है। आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के बाद दोनों ही टीमों के बड़े बदलाव हुए हैं, कुछ शानदार नए खिलाड़ी भी आए हैं, ऐसे में इस बार मुकाबला जब लखनऊ के मैदान पर होगा तो नतीजा दिलचस्प हो सकता है।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: बटलर और साई सुदर्शन ने किया कमाल, गुजरात ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया मुकाबला
पिच रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में होगा। इस ग्राउंड की पिच पर अब तक बल्लेबाजों ने ही अपना दम दिखाया है और उन्हें यहां खूब मदद मिली है। इस मैदान पर अब तक का सर्वाधिक आईपीएल स्कोर 6 विकेट पर 235 रन बना है जो केकेआर ने आईपीएल में पिछले साल मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे कम टीम स्कोर भी यहां मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया है जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 108 रन पर सिमट गए थे।
इन पर होगी सबकी निगाहें
दोनों टीमों के बीच होने वाले आज के मुकाबले में कई स्टार क्रिकेटरों पर सबकी निगाहें रहेंगी। लखनऊ की टीम के कप्तान पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और फैंस चाहेंगे कि वो लय में वापस लौटें। उनके अलावा निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), पेसर शार्दुल ठाकुर, स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और आयुष बडोनी पर भी सबकी निगाह होगी।
वहीं बात करें मुंबई इंडियंस टीम की तो उनकी तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी ओपनर रेयान रिकलटन, अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar), स्पिनर विग्नेश पुथुर और तिलक वर्मा (Tilak Varma) से सबको उम्मीदें रहेंगी। वहीं, इस मैच में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी टीम में लौटने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिस्नोई, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एम सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह।
मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सूर्यकुमार यादव, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर और विग्नेश पुथुर।
