Supertech: बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से सुपरटेक इकोविलेज 3 (Supertech Ecovillage) से आ रही है जहां देर रात बड़ा हादसा टल गया। दरअसल रात 3 बजे के करीब D7 के पीछे की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में अचानक आग लग गई।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 4200 फ़्लैटों की रजिस्ट्री क्यों अटकी?
गार्ड ने फौरन इसकी सूचना मेंटनेंस स्टाफ को दी। सुपरवाइजर अनिल चक्रवर्ती और उनकी टीम ने जान पर खेलकर गाड़ी की आग बुझा दी। अगर समय रहते ये कार्रवाई नहीं की गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोसायटी के लोग मेंटनेंस टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं..साथ ही चक्रवर्ती और उनकी टीम का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
