IPL 2025

IPL 2025: पंजाब और लखनऊ के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए किसका रहेगा दबदबा?

IPL 2025 Trending खेल दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज होगा बड़ा मुकाबला!

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोमांच अपने चरम पर है, और आज का मुकाबला एक और जबरदस्त टक्कर का गवाह बनेगा। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो हर किसी की नजर इस बात पर होगी कि क्या बल्लेबाजों (Batsmen) की आंधी चलेगी या फिर गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा। दोनों टीमें जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को दी शिकस्त, नीतीश राणा और हसरंगा चमके

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने इस सीजन में अब तक एक-एक मुकाबला जीता है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था, जबकि लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर शानदार वापसी की थी। अब दोनों टीमें पूरे जोश के साथ एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

कौन करेगा मैच पर कब्जा?

इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। यहां गेंद फंसकर आती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, हाल ही में हुए WPL मैचों में इस पिच पर हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी गेंदबाजों का जलवा रहेगा या फिर बल्लेबाज अपनी ताकत दिखाएंगे।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

लखनऊ सुपर जायंट्स: कप्तान ऋषभ पंत, विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और मिचेल मार्श से टीम को बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर पर सभी की नजरें रहेंगी।

पंजाब किंग्स: कप्तान श्रेयस अय्यर, युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और स्पिनर युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Pic Social Media

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना स्टेडियम में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है, 6 में हार मिली है और 1 मुकाबला टाई रहा है। लखनऊ का सबसे बड़ा स्कोर 199 रन और सबसे कम स्कोर 108 रन रहा है।
  • पंजाब किंग्स ने इस मैदान पर अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता और एक हारा है।

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

मैच के दौरान लखनऊ में तेज गर्मी रहने की संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C तक जा सकता है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरे मैच का मजा लेने का मौका मिलेगा।

ये भी पढेंः IPL 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; स्टार्क और डु प्लेसिस ने निभाई अहम भूमिका

दोनों टीमों के स्क्वाड

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मिचेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।