IPL 2025

IPL 2025: Mumbai Indians ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया

IPL 2025 TOP स्टोरी Trending खेल दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: वानखेड़े में मुंबई का जलवा, गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिखाया दम

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। जहां केकेआर के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया, वहीं मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए उन्हें महज 116 रनों पर समेट दिया। इसके बाद रियान रिकल्टन (Ryan Rickleton) की तूफानी पारी ने मुंबई को 12.5 ओवर में ही जीत दिला दी।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को दी शिकस्त, नीतीश राणा और हसरंगा चमके

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुंबई के गेंदबाजों का कहर, केकेआर 116 पर ढेर

वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। मुंबई के गेंदबाजों ने केकेआर को 16.2 ओवर में सिर्फ 116 रनों पर ढेर कर दिया। डेब्यू कर रहे युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। दीपक चाहर ने भी 2 विकेट हासिल किए।

केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सबसे ज्यादा 26 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

Pic Social Media

रिकल्टन का धमाका, मुंबई ने 12.5 ओवर में जीता मैच

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन रियान रिकल्टन (62 नाबाद) और सूर्यकुमार यादव (27 नाबाद) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 12.5 ओवर में जीत दिला दी। रिकल्टन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; स्टार्क और डु प्लेसिस ने निभाई अहम भूमिका

मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना किया था, लेकिन इस जीत के साथ उसे 2 अंक मिले, जिससे मुंबई पॉइंट्स टेबल छठे स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को इस सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी। टीम ने अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। इस हार के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर खिसक गई है।