IPL 2025

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को दी शिकस्त, नीतीश राणा और हसरंगा चमके

IPL 2025 TOP स्टोरी Trending खेल दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से शिकस्त दी।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला क्रिकेट फैंस (Cricket Fans) के लिए जबरदस्त रोमांच से भरा रहा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 रनों से शिकस्त दी। मुकाबले के आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा, लेकिन धोनी और जडेजा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। इस हार के साथ सीएसके को लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा, इससे पहले उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रन से हराया था। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीता मुकाबला

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नीतीश राणा ने खेली तूफानी पारी

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शुरुआत खराब रही, जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (4) पहले ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे नीतीश राणा (Nitish Rana) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने कप्तान संजू सैमसन (20 रन, 16 गेंद) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। सैमसन इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में बैटिंग करने आए थे, लेकिन नूर अहमद ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेज दिया।

Pic Social Media

इसके बाद राणा ने कप्तान रियान पराग (38 रन, 24 गेंद) के साथ मिलकर 38 रनों की साझेदारी की। नीतीश ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 36 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई बेहतरीन शॉट्स शामिल थे। हालांकि, धोनी ने उन्हें स्टंप कर सीएसके को बड़ी सफलता दिलाई। राजस्थान की पारी इसके बाद थोड़ी लड़खड़ा गई, ध्रुव जुरेल (3), वानिंदु हसरंगा (4) और कुमार कार्तिकेय (1) सस्ते में आउट हो गए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद, खलील अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई (Chennai) की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रचिन रवींद्र (0) को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए 46 रनों की साझेदारी की, लेकिन जैसे ही दोनों सेट होते दिखे, हसरंगा ने त्रिपाठी (23 रन, 19 गेंद) को आउट कर चेन्नई को बड़ा झटका दिया।

इसके बाद शिवम दुबे (18 रन, 10 गेंद) और विजय शंकर (9 रन, 6 गेंद) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन, ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर पर डटे रहे और 44 गेंदों में शानदार 63 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी चेन्नई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB को चेपॉक में मिली 17 साल बाद जीत, 50 रनों से CSK को हराया

हसरंगा का जलवा, राजस्थान ने दिखाया दम

आखिरी ओवरों (Overs) में रवींद्र जडेजा (32 रन, 22 गेंद) और धोनी (16 रन, 11 गेंद) ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर और हसरंगा की कसी हुई गेंदबाजी के कारण टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई। वहीं राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज वानिंदु हसरंगा रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स की यह पहली जीत है।