FRS System

FRS System: घर से निकलते ही पकड़े जाएंगे बदमाश..हर जगह लगने जा रहा FRS

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

FRS System: एफआरएस सिस्टम से अपराधियों की अब खैर नहीं!

FRS System: राजधानी दिल्ली में अपराधियों पर नकेल कसने और सुरक्षा (Security) को और मजबूत करने के लिए पुलिस हाईटेक तकनीक (Police High Tech Technology) का सहारा ले रही है। अब शहर के विभिन्न इलाकों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस अत्याधुनिक कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। इन कैमरों (Cameras) की मदद से अपराधियों की पहचान आसान होगी, जिससे वे घर से निकलते ही पकड़ में आ जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः IGI Airport: हवाई मुसाफ़िरों को झटका..16 अप्रैल से फ्लाइट में सफ़र महंगा!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जल्द होगा कैमरों का अपग्रेडेशन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस योजना को लागू करने के लिए प्रत्येक थानाध्यक्ष से उन स्थानों की सूची मांगी है जहां एफआरएस कैमरे लगाए जा सकते हैं। यह सूची पुलिस मुख्यालय को भेजी जा चुकी है और जल्द ही इन कैमरों को उन्नत सॉफ्टवेयर से लैस कर दिया जाएगा। अभी कई प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एफआरएस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, खासतौर पर गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य बड़े कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

किन कैमरों में लगाया जाएगा FRS?

दिल्ली में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे 15-20 फुट की ऊंचाई पर लगे हैं, लेकिन एफआरएस तकनीक केवल 8 से 10 फुट की ऊंचाई पर लगे कैमरों में प्रभावी ढंग से काम कर सकती है। इसी कारण सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे कैमरों की पहचान करें, जिनमें यह सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा सके। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अतिरिक्त आयुक्त मनोज सी ने सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

कैसे काम करता है FRS?

एफआरएस एक एडवांस्ड सॉफ्टवेयर (Advanced Software) है, जिसे हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों में इंस्टॉल किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर में उन अपराधियों का डेटा स्टोर किया जाता है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। जब कोई अपराधी कैमरे के सामने आता है, तो यह तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देता है। इससे पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव (Devesh Chandra Srivastava) के मुताबिक, दिल्ली में पहले से ही कई जगहों पर एफआरएस लगे हुए हैं और इनकी मदद से अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तकनीक से सुरक्षा बेहतर हुई है। आने वाले दिनों में इसे और अधिक सीसीटीवी कैमरों में इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे अपराधियों की धरपकड़ तेज होगी।

ये भी पढ़ेंः Hotel-रेस्टोरेंट वालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने अच्छा सबक सिखाया!

FRS की मदद से सुलझे बड़े मामले

चांदनी चौक: पिस्तौल के बल पर 80 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझाया गया।

सरोजिनी नगर: महिला की चेन झपटने वाली महिला और उसके भतीजे को पकड़ा गया।

नौरोजी नगर: बाइक चोरी कर फरार दीपक नामक बदमाश को गिरफ्तार किया गया।