IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज होगा डबल धमाका, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी?
IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज क्रिकेट प्रेमियों को डबल धमाल देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला राजस्थान और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम ने इस सीजन में काफी शानदार खेल दिखाया है, इस टीम ने अब तक 6 में से 4 मैचों को जीता है। वहीं अपने होम ग्राउंड पर गुजरात की टीम प्रदर्शन काफी अच्छा देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम को लेकर बात की जाए तो वह बेहतरीन खेल दिखाने में सफल रहे हैं। डीसी ने 6 में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है और अभी वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा ऐसे में पिच को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: RCB को घर पर फिर मिली हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है जीत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर इस सीजन कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें नई गेंद से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा आसान काम दिखा है, तो वहीं गेंद थोड़ा पुरानी होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अभी तक हुए तीनों ही मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीती है। वहीं इस सीजन का पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत करीब 215 से 220 रनों का रहा है। यहां पर अब तक खेले गए आईपीएल (IPL) के 38 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 मुकाबले जीते हैं तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम 20 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: वानखेडे में मुंबई का कमाल, हैदराबाद को 4 विकेट से हराया
दिल्ली का अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में यहां पर 2 मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैच दिल्ली की टीम ने जीती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, शाहरुख़ ख़ान, वॉशिंगटन सुंदर/कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अरशद ख़ान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क/फ़ाफ़ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, के एल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
आईपीएल 2025 में आज दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जिसे लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित हैं। इस मुकाबले को दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ ने अब तक 7 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति इस सीजन में कुछ अच्छी नहीं रही है। टीम ने 7 में से केवल 2 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल आठवें स्थान पर बनी हुई है।
हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आगे दिखाई देती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 4 में राजस्थान ने जीत दर्ज की है जबकि केवल 1 मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) के नाम रहा है।
मौजूदा फॉर्म को देखें तो लखनऊ की टीम अच्छी प्रदर्शन कर रही है लेकिन राजस्थान का घरेलू मैदान और पिछला रिकॉर्ड उसके पक्ष में है। ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के समर्थक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपरजायंट्स
ऋषभ पंत (कप्तान), निकलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर)।
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतिश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
