IPL 2025: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका, चेन्नई के खिलाफ 33 गेंदों पर बनाए 57 रन
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 62 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में फैंस को खुश कर दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम हुआ। जिसमें राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: ऑरेंज आर्मी ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 187/8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान (RR) की टीम ने 4 विकेट खोकर 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (33 गेंदों पर 57 रन) और कप्तान संजू सैमसन (31 गेंदों पर 41 रन) ने शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2025 का अभियान समाप्त हो गया। वो 14 मैचों में 4 जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान रहे।
जबकि सीएसके (CSK) अब आईपीएल 2025 में अंक तालिका में सबसे नीचे ही रहेगी, क्योंकि वो अंक तालिका में 10 वें नंबर पर है। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई का एक मैच अभी बाकी है जो कि रविवार को तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स से होना है। अगर वो राजस्थान से ऊपर जाना चाहते हैं तो गुजरात को बड़े अंतर से हराना होगा।
राजस्थान की तरफ से पहले तेज गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया। आकाश मधवाल और युद्धवीर सिंह चरक ने 3-3 विकेट चटकाकर सीएसके को 187/8 पर रोका, फिर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने चार चौके और इतने ही छक्के लगाकर सभी राजस्थान को 17 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करने में सफल हो गई। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने सीजन के 10 मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ दूसरी जीत हासिल की है।
राजस्थान की शानदार शुरुआत
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 5 चौके और 2 छक्का की सहायता से 36 रनों की पारी खेली। उसके बाद कप्तान संजू सैमसन और दूसरी तरफ, 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने बेहतरीन शॉट खेले। वैभव ने नूर अहमद की फ्री-हिट डिलीवरी पर छक्का लगाकर 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 59 गेंदों पर 98 रनों की साझेदारी आखिरकार तब समाप्त हुई जब रविचंद्रन अश्विन ने सैमसन (31 गेंदों पर 41 रन) को लॉन्ग ऑन पर आउट कर दिया। उसके बाद सूर्यवंशी (33 गेंदों पर 57 रन) भी अश्विन की गेंद पर कैच दे बैठे। हालांकि, शिमरॉन हेटमायर (5 गेंदों पर 12* रन) और ध्रुव जुरेल (12 गेंदों पर 31* रन) ने आरआर को 17 गेंद पहले ही जीत दिला दी।
कैसी रही CSK की पारी
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई (CSK) की टीम पहले दो ओवरों के बाद 12/2 पर लड़खड़ा रही थी, क्योंकि युधवीर सिंह ने तीन गेंदों के भीतर डेवोन कॉन्वे (8 गेंदों पर 10 रन) और उर्विल पटेल (2 गेंदों पर 0 रन) को पवेलियन भेज दिया था। शुरुआती विकेट गिरने के बाद, सीएसके (CSK) टीम प्रबंधन ने रविचंद्रन अश्विन को चौथे नंबर पर भेजा.। वो अपने आईपीएल करियर में सिर्फ तीसरी बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन उन्होंने 13 (8) रन की अच्छी पारी खेली, जिसमें उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया। उन्होंने आयुष म्हात्रे (20 गेंदों पर 43 रन) के साथ 24 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी की। म्हात्रे का विकेट गिरने के बाद सीएसके ने रवींद्र जडेजा को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा, लेकिन यह कदम कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि उन्हें युद्धवीर सिंह (3/47) ने 1 (5) रन पर आउट कर दिया।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में गुजरात की बड़ी छलांग, दिल्ली के अरमानों पर फिरा पानी
अश्विन और जडेजा को बल्लेबाजी क्रम में आगे बढ़ाने का मतलब था कि डेवाल्ड ब्रेविस छठे नंबर पर आए, ब्रेविस ने 25 गेंद में 42 रनों की तेज और बेहतरीन पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। शिवम दुबे को सातवें नंबर पर भेजा गया, जिन्होंने 32 गेंद में 39 रन बनाए और ब्रेविस के साथ छठे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 59 रन जोड़े।
हालांकि, ब्रेविस के आउट होने के बाद चेन्नई की स्थिति खराब हो गई क्योंकि वे आखिरी तीन ओवरों में मात्र 17 रन ही बना सके और 20 ओवरों में 187/8 पर अपनी पारी समाप्त की।
