Education: IIT दिल्ली ने स्टूडेंट्स को एक खास कोर्स लॉन्च किया है।
Education: IIT दिल्ली में एडमिशन लेना हर स्टूडेंट (Students) का सपना होता है, क्योंकि यहां से पढ़ाई करने के बाद करियर के बेहतरीन मौके मिलते हैं और प्लेसमेंट पैकेज (Placement Package) भी करोड़ों तक पहुंच सकता है। अब IIT दिल्ली ने स्टूडेंट्स को एक खास अवसर देते हुए एक नया सर्टिफिकेट कोर्स (New Certificate Course) लॉन्च किया है, जिसमें कोई भी ग्रेजुएट स्टूडेंट आवेदन कर सकता है।

आपको बता दें कि IIT दिल्ली ने ‘प्रोग्राम इन डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग’ (Program in Data Science and Machine Learning) नाम से एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है, जिसकी क्लासेस 29 जून से शुरू होंगी। यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन है और इसकी अवधि 6 महीने की होगी। खास बात यह है कि इसे कोई भी ग्रेजुएट स्टूडेंट किसी भी फील्ड से कर सकता है। इस कोर्स की फीस ₹1.5 लाख (जीएसटी समेत) रखी गई है, और इसे घर बैठे किया जा सकता है।
22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
इस कोर्स (Course) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों (Candidates) को इस तारीख को दोपहर 12 बजे से पहले ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन करने के लिए IIT दिल्ली के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के इंस्टाग्राम हैंडल पर विजिट करना होगा, जहां से अप्लाई किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Nasa: नासा के वैज्ञानिकों ने दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी
हर रविवार को होंगी ऑनलाइन क्लासेस
इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम (Program) की क्लासेस हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन होंगी। स्टूडेंट्स को कोर्स की लाइव रिकॉर्डिंग (Live Recording) भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह प्रोग्राम पूरी तरह इंडस्ट्री-ओरिएंटेड है, जो छात्रों को डाटा साइंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में गहराई से समझ प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ेंः Loan Payment: लोन नहीं भर पाने वालों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी
यह कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स (Students) मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, डाटा एनालिसिस और अन्य संबंधित इंडस्ट्रीज़ में अपना करियर बना सकते हैं। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो टेक्नोलॉजी (Technology) और डाटा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
