Gautam Gambhir: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को मिली धमकी, एक्शन में आई पुलिस
Gautam Gambhir: बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर से जुड़ी हुई आ रही है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को आईएसआईएस कश्मीर (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तुरंत एक्शन की मांग की। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन (Rajendra Nagar Police Station) के एसएचओ और मध्य दिल्ली के डीसीपी के अनुसार, गंभीर ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: अब मुंह की खाएगा पाकिस्तान, PM मोदी ने लिए 5 बड़े फ़ैसले
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से उनके परिवार और खास लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का भी आग्रह किया। खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस गहनता से इस मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी।
22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भले ईमेल मिले
मीडिया के अनुसार 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में आई किल यू (I Kill U) मैसेज लिखा हुआ है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल आया था।
ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: आतंकियों की गोली का शिकार बने ये 26 लोग, कुछ लोग पहली बार गए थे जम्मू कश्मीर
गंभीर ने की थी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
आपको बता दें कि गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर जमकर गोलीबारी की जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें 2 विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे बड़ा हमला है। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।
कई और क्रिकेटर्स ने भी की आतंकी हमले की निंदा
गंभीर के साथ ही कई दूसरे क्रिकेटरों ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर भी शामिल हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह खत्म करने की मांग की। वहीं, तेंदुलकर ने लिखा, पीड़ित परिवार अकल्पनीय कष्ट से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया भर में लोग इस कठिन समय में उनके साथ हैं। हम इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और न्याय की प्रार्थन करते हैं। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। जिन परिवार के लोगों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।
