सज गया बाजार, खिलाड़ियों के खरीददार तैयार- IPL 2022

खेल

IPL 2022 में खिलाड़ी नीलामी के लिए तैयार हैं… 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में इसका मेगा ऑक्शन होने जा रहा है जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 320 भारतीय, जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं।

अब आपको IPL की A B C D समझाते हैं।

खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस के आधार पर कई कैटेगरी में बांटा गया है। सबसे महंगी कैटेगरी दो करोड़ की है, जिसमें 48 खिलाड़ी हैं। इसमें 17 भारतीय और 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

2 करोड़ की बेस प्राइस में कौन-कौन ?

शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)
मोहम्मद शमी (पंजाब किंग्स)
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स)
हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस
)दिनेश कार्तिक (मुंबई इंडियंस)
अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपरकिंग्स)
दीपक चाहर (चेन्नई सुपरकिंग्स)
भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)
शार्दुल ठाकुर (चेन्नई सुपरकिंग्स)
रविचंद्रन अश्विन (दिल्ली कैपिटल्स)
देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
उमेश यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉबिन उथप्पा(चेन्नई सुपरकिंग्स)
क्रुणाल पंड्या(मुंबई इंडियंस)

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में कुल 20 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। जिसमें सिर्फ तीन ही भारतीय हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के दो पूर्व दिग्गज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा का नाम इसमें हैं।

एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

जयंत यादव (मुंबई इंडियंस)
पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस)
केदार जाधव (सनराइजर्स हैदराबाद)
ऋद्धिमान साहा (सनराइजर्स हैदराबाद)
प्रसिद्ध कृष्णा (कोलकाता नाइटराइडर्स)
मनीष पांडे (सनराइजर्स हैदराबाद)
नीतीश राणा (कोलकाता नाइटराइडर्स)
टी नटराजन (सनराइजर्स हैदराबाद)
कुलदीप यादव (कोलकाता नाइटराइडर्स)
अजिंक्य रहाणे (दिल्ली कैपिटल्स)

किस टीम को किस टीम ने रीटेन किया है?

लखनऊः केएल राहुल
मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।

अहमदाबादः हार्दिक पांड्या,
राशिद खान, शुभमन गिल।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे।

कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन।

राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।

पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।

सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।

चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।

IPL नीलामी के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

क्रिस मोरिस (16.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 2021)
युवराज सिंह (16 करोड़, दिल्ली डेयरडेविल्स, 2015)
पैट कमिंस (15.50 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020)
काइम जैमीसन (15 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2021)
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़, राइजिंग पुणे, 2017)
ग्लेन मैक्सवेल ( 14.25 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु, 2021)
गौतम गंभीर (14.9 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स, 2011)

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस बार इसका 15वां सीजन खेला जाएगा।

READ : Latest NewsBreaking News, IPL 2022, Cricketer, 15th season , Cricketer auction