IMD Alert

IMD Alert: सावधान देश के 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

TOP स्टोरी Trending छत्तीसगढ़ जम्मू कश्मीर बिहार
Spread the love

IMD Alert: भारत के कई हिस्सों में मौसम फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है।

IMD Alert: भारत के कई हिस्सों में मौसम (Weather) फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। बता दें कि IMD ने देश के 23 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का मानना है कि एक बार फिर मौसम जबरदस्त करवट बदलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 23 राज्यों में आंधी-तूफान (Thunderstorm) के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं कई क्षेत्रों में ओले गिरने (Hailstorm) की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़िए पूरी खबर…

23 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि देश के 23 राज्यों में आंधी-तूफान (Thunderstorm) और भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम (Weather) में इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक देखा जा रहा है। इसके अलावा, उत्तरी बांग्लादेश और असम के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन भी भारी वर्षा की वजह बन रही है।

Pic Social Media

कब और कहां बरसेगा पानी?

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल के बीच भारी बारिश (Rain) और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 26 अप्रैल के दौरान बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में 26 से 29 अप्रैल के बीच आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Lok Adalat: लगने वाली है लोक अदालत, फ्री में चालान माफ करवाने का एक और मौका

50-60 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी हवाएं

आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों में हवा (Air) की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में हीट वेव और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें कि जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश (Rain) राहत देने वाली लग रही है, वहीं दूसरी ओर देश के मध्य, उत्तर और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में हीट वेव और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः Gold: सोने-चांदी के पहाड़ देख NASA भी हैरान, अरबों साल से यहां दबा है खज़ाना

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

IMD का कहना है कि अगले 3 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इससे लू का प्रकोप (Heat Wave) और बढ़ सकता है, खासकर उत्तर भारत में। ऐसे मौसम (Weather) में नागरिकों से अपील है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें। तेज बारिश या गर्मी दोनों ही स्थितियों में स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। घर से बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी अवश्य लें और आवश्यक एहतियात बरतें।