Lok Adalat: इस दिन लगेगी लोक अदालत, आपका भी चालान हो सकता है माफ
Lok Adalat: अगर आपका भी बाइक या कार चलाते समय ट्रैफिक चालान हो गया है तो यह खबर खास आपके ही लिए है। वाहन चलाते समय अक्सर ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) की अनदेखी लोग कर देते हैं और जिसके कारण उनके नाम पर चालान कट जाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के लिए चालान (Traffic Challan) हुआ हो और वो जमा कर दिए हों। वे ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) को माफ करवाना चाहते हैं या कम पैसे में निपटाना चाहते हैं इसके लिए सरकार लोक अदालत की अगली तारीख की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ेंः Passport: पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अच्छी खबर, नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर!
इस दिन लगेगी लोक अदालत
आपको बता दें कि इस साल 2025 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) अब ज्यादा दिन दूर नहीं है 10 मई 2025 (शनिवार) को यह लोक अदालत पूरे देशभर में लगेगी, यानी आपके पास ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) निपटाने का सुनहरा मौका है। 10 मई को अदालत में कुछ विशेष प्रकार के चालानों को या तो पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा या फिर उन पर लगने वाला जुर्माना बहुत कम कर दिया जाएगा।
लोक अदालत में कौन-कौन से चालान माफ होते हैं?
अब आपको यह जान लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि हर चालान को लोक अदालत में माफ नहीं किया जा सकता है। केवल कुछ सामान्य प्रकार के चालानों को ही राहत दी जाती है नीचे देखिए कौन से चालान शामिल होते हैं…
ये भी पढ़ेंः Pahalgam Attack: अब मुंह की खाएगा पाकिस्तान, PM मोदी ने लिए 5 बड़े फ़ैसले
सीट बेल्ट न पहनना
हेलमेट न पहनना (दोपहिया वाहनों के लिए)
रेड लाइट जंप करना
गाड़ी गलत दिशा में चलाना
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना
लेकिन कुछ चालान लोक अदालत में माफ नहीं होते, जैसे:
नशे में ड्राइविंग
दुर्घटना (Accident) से जुड़ा चालान
कोर्ट द्वारा पहले ही विचाराधीन चालान
चालान माफ करवाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
लोक अदालत में शामिल होने के लिए आपको पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन कोर्ट में होने वाले दिन से कुछ दिन पहले शुरू होता है रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको:
अपना नाम
वाहन नंबर
चालान नंबर (अगर पता हो)
मोबाइल नंबर
समय स्लॉट (Time Slot)
चुनना होता है इसी स्लॉट के अनुसार आपको लोक अदालत में पहुंचना होता है
देर से पहुंचे तो..
अगर आप लोक अदालत (Lok Adalat) में स्लॉट बुक किए हैं और तो वहां तय समय पर पहुंचना बहुत जरूरी होता है देरी होने पर आपका नंबर मिस हो सकता है और चालान निपटाने का मौका हाथ से निकल सकता है
जानिए क्या है लोक अदालत
आपको बता दें कि लोक अदालत (Lok Adalat) दरअसल एक वैकल्पिक विवाद निपटान प्रक्रिया है जिसे भारतीय न्याय प्रणाली से मान्यता प्राप्त है। यहां आम नागरिकों के पेंडिंग मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया जाता है ट्रैफिक चालान जैसे मामलों में, लोक अदालत में बैठे जज को यह अधिकार होता है कि वह जुर्माने की राशि को कम कर या माफ कर सकें।
ट्रैफिक चालान चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया जान लीजिए
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बड़े ही आसानी से जान सकते हैं कि आपको कोई पेंडिंग चालान है या नहीं
इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें: https://echallan.parivahan.gov.in/
अब 3 तरीकों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
चालान नंबर डालकर
वाहन नंबर डालकर
ड्राइविंग लाइसेंस (DL) नंबर डालकर
इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें
आपके सामने चालान की पूरी डिटेल आ जाएगी — तारीख, जगह, कारण और राशि
चालान निपटाने के ये हैं फायद
लोक अदालत में ट्रैफिक चालान निपटाने से आपको बहुत फायदे मिलते हैं
जुर्माना राशि कम हो जाती है
वाहन जब्त होने की आशंका नहीं रहती
कोर्ट केस और लंबी कानूनी प्रक्रिया से बच जाते हैं
समय की बचत होती है और काम जल्दी निपट जाता है
10 मई 2025 को लगने वाली लोक अदालत के लिए अब आपके पास 15 दिन का समय है इस बीच आप अपने चालान की स्थिति चेक करें, रजिस्ट्रेशन की तारीख का इंतजार करें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
