Gold: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने सोने-चांदी के पहाड़ को देख हैरान हो गया है।
Gold News: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने सोने-चांदी के पहाड़ को देख हैरान हो गया है। यह खजाना करीब अरबों साल से दबा हुआ है। बता दें कि पर्सीवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने हाल ही में लाल ग्रह के जेजेरो क्रेटर के पश्चिमी हिस्से में ऐसी चट्टान खोजी हैं, जो न सिर्फ अरबों साल पुरानी हैं, बल्कि उनमें जीवन के संकेत भी छिपे हो सकते है। साइंटिस्ट (Scientist) इन चट्टानों को खजाना मान रहे हैं, और इस इलाके की खोजों ने पूरी अंतरिक्ष अनुसंधान दुनिया को चौंका दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

NASA के मुताबिक, पर्सीवरेंस रोवर (Perseverance Rover) इस जेजेरो क्रेटर की पश्चिमी कगार पर रिसर्च कर रहें है। यह इलाका कभी अरबों साल पहले एक विशाल झील हुआ करता था। साइंटिस्ट्स को उम्मीद है कि वहां मौजूद परतदार चट्टान मंगल ग्रह के अतीत और पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती हैं।
‘सिल्वर माउंटेन’ बनी सबसे बड़ी खोज
रोवर की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘सिल्वर माउंटेन’ (Silver Mountain) नामक चट्टान है, जो करीब 3.9 अरब साल पुरानी बताई जा रही है। यह नोआशियन युग की चट्टान है वह दौर जब मंगल पर भारी उल्कापात होते थे। NASA का कहना है कि इसकी संरचना पहले कभी किसी और चट्टान में नहीं देखी गई है, जो इसे बेहद अनोखा बनाती है।

सर्पेंटाइन मिनरल्स ने बढ़ाई उम्मीदें
रोवर को जिन चट्टानों में सर्पेंटाइन मिनरल्स (Serpentine Minerals) मिले हैं, वे पानी और ज्वालामुखीय चट्टानों के आपसी प्रभाव से बनी हैं। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन बनता है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए जरूरी ऊर्जा स्रोत है। साइंटिस्ट अब इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि क्या मंगल पर भी कभी जीवन मौजूद था।
साइंटिस्ट्स के लिए बना ‘खजाने की खान’
पिछले 4 सालों में रोवर ने 5 सैंपल इकट्ठा किए, 7 पर विस्तृत विश्लेषण किया और 83 चट्टानों पर लेजर जांच की है। जेजेरो क्रेटर अब साइंटिस्ट्स (Scientists) के लिए ‘सोने की खान’ बन चुका है। यहां हर चट्टान मंगल के इतिहास का एक अध्याय खोल रही है।

विच हेजल हिल में छिपे हैं और भी रहस्य
‘विच हेजल हिल’ (Witch Hazel Hill) नाम की ढलान भी साइंटिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले 4 महीनों से रोवर यहां सक्रिय है और लगातार नई परतों और संरचनाओं की खोज कर रहा है, जो भविष्य में और बड़े खुलासे कर सकती हैं।
पृथ्वी पर लाना चाहता है NASA
NASA इन सैंपलों को पृथ्वी पर लाने की योजना बना रहा है जिससे जीवन के सुरागों की गहन जांच की जा सके। लेकिन, ‘मार्स सैंपल रिटर्न मिशन’ की अनुमानित लागत करीब 11 अरब डॉलर आंकी गई है, जिस कारण मिशन में देरी और नई तकनीक की खोज की जा रही है।
अंतरिक्ष विज्ञान में बदलाव की दस्तक
अगर इन सैंपलों में जीवन के कोई प्रमाण मिलते हैं, तो यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science) की दिशा ही बदल सकती है। इससे न सिर्फ मंगल ग्रह, बल्कि पूरे सौरमंडल के इतिहास को समझने की कुंजी मिल सकती है।
उम्मीदों से भरा फ्यूचर
NASA के साइंटिस्ट्स की नजर अब इन चट्टानों से मिलने वाली संभावनाओं पर टिकी है। पर्सीवरेंस (Perseverance) की हर खोज लाल ग्रह के रहस्यों को थोड़ा और खोलती जा रही है। फ्यूचर में और भी जरुरी खुलासे हो सकते हैं, जो व्यक्ति की अंतरिक्ष यात्रा को नई दिशा देंगे।
