Surya Nakshatra: 11 मई से इन राशियों के जातकों की बदल जाएगी किस्तम, होगा लाभ ही लाभ
Surya Nakshatra: अंतरिक्ष में नक्षत्रों की चाल से न सिर्फ ग्रहों की स्थिति पर असर होता है, बल्कि मानव जीवन पर भी इसका असर दिखाई देता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार अंतरिक्ष के सभी ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित समय के लिए अपनी चाल बदलते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। अगले महीने की 11 मई को सूर्य एक विशेष नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसे शुभ संकेत माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना (Astrological Calculations) के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) 11 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। यह संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस परिवर्तन से मां लक्ष्मी की कृपा उन जातकों पर विशेष रूप से बरसेगी, जिनकी राशि इस ग्रह-नक्षत्र संयोजन से प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ेंः Akshaya Tritiya: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा!
सूर्य देव कृत्तिका नक्षत्र में 24 मई तक विराजमान रहेंगे और फिर 25 मई को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन परिणामस्वरूप 5 राशि वालों की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन किन 5 राशियों के लिए लाभकारी है।
मेष राशि
सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि (Aries) के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी में लाभ के कई योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को सुनहरा अवसर मिलेगा। इस खगोलीय बदलाव से मेष राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं और लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में वृषभ जातकों की मेहनत रंग लाएगी, जिससे उन्हें उच्च अधिकारियों की सराहना और संभवतः पदोन्नति भी मिल सकती है।
सिंह राशि
सूर्य के कृतिका नक्षत्र में गोचर से सिंह राशि (Leo Horoscope) वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगा। इस दौरान सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता और अधिक निखरेगी। यह समय करियर में उन्नति और मान-सम्मान की प्राप्ति का संकेत दे रहा है। जो लोग सरकारी सेवा या प्रशासनिक क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नाम, काम और दाम तीनों में बढ़ोत्तरी का है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की चारों दिशाओं में करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल!
कन्या राशि
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि (Virgo) वालों के लिए शुभकारी साबित होगा। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। घरवालों के साथ धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। साथ ही, पारिवारिक जीवन में भी सुखद वातावरण बना रहेगा।
धनु राशि
सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में धनु राशि वालों पर विशेष मेहरबान रहेंगे। कारोबार में आर्थिक तरक्की होगी। धन की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो कुछ बड़े और लाभकारी सौदे हाथ में आ सकते हैं। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से भी बेहद शुभ रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, खासकर यदि आप विदेश यात्रा के इच्छुक हैं तो यह समय अनुकूल है। इसके अलावा, आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी सोच में स्पष्टता आएगी और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे।
कुंभ राशि
सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी साबित होगा। सूर्य देव की कृपा से कुंभ राशि वालों के सुनहरे दिन शुरू होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। पुराने रिश्तों में नयापन आएगा और आपके परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस समय अपने कार्यों में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, ताकि वे इन अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।
