चेक रिपब्लिक की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में फायरिंग..10 की मौत

Trending इंटनेशनल

Czech Republic Shooting: यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में बीते गुरुवार को हमलावरों (Attackers) ने भीषण गोलीबारी कर दी। चेक रिपब्लिक पुलिस के मुताबिक यह गोलीबारी प्राग यूनिवर्सिटी (Prague University) में हुई है। गोलीबारी के दौरान हमलावर ने दस लोगों (Ten People) को मार गिराया और दर्जनों को घायल कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के WhatsApp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः चीन की रहस्यमय बीमारी इन देशों तक पहुंची..अलर्ट पर भारत समेत कई देश

Pic Social Media

आपको बता दें कि चेक रिपब्लिक (Czech Republic) के शहर प्राग में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी चार्ल्स यूनिवर्सिटी में हुई है। इस गोलीबारी में हमलावर समेत दस लोगों के मारे जाने की खबर हैं। जबकि दर्जनों के घायल होने की भी जानकारी मुहैया कराई है। एक न्यूज एजेंसी ने इस इस हमले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है। पुलिस ने बयान में बताया है कि हम यह कह सकते हैं कि बंदूकधारी सहित घटनास्थल पर 11 लोग मारे गए है।

चेक के आंतरिक मंत्री विट राकुसन (Vit Rakusan) ने चेक गणराज्य के सरकारी टेलीविजन को बताया कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति मारा गया है। राकुसन ने बताया कि घटनास्थल पर कोई अन्य हमलावर नहीं है और कोई खतरा नहीं है। लेकिन उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि जान पलाच स्क्वायर के एक विद्यालय में गोलीबारी के चलते अधिकारियों को तैनात किया गया है।

चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलॉसफी फैकल्टी में हमला

चेक पुलिस ने बताया है कि जन पलाच स्क्वायर (Jan Palach Square) के पास हुई गोलीबारी के बाद पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने जानकारी देते हुए बताया है कि चौराहे पर मौजूद चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलॉसफी फैकल्टी को खाली करा लिया गया है और चौराहे को सील कर दिया गया।

Pic Social Media

पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

चेक पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पोस्ट में आस-पास के लोगों से अपील की गई कि वह घर से बाहर न निकलें। पलाच स्क्वायर के एक कॉन्सर्ट हॉल में रुडोल्फिनम गैलरी (Rudolfinum Gallery) के निदेशक पेट्र नेडोमा ने चेक टीवी को बताया कि उन्होंने शूटर को देखा था। गैलरी में एक युवा व्यक्ति को देखा, जिसके हाथ में स्वचालित हथियार था। वह गोलीबारी कर रहा था।