New Year Resolution: रहना चाहते हैं तनाव से मुक्त, तो नए साल में अपनाएं ये आदतें

TOP स्टोरी हेल्थ & ब्यूटी

New Year Resolution: आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य ( Mental Health) किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। कम उम्र के लोग यहां तक कि स्कूल/ कॉलेज जाते बच्चे भी स्ट्रेस / एंजाइटी का शिकार हो रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे काफी ज्यादा गंभीर स्थिति भी मानते हैं। खासतौर में कोविड महामारी के बाद से मेंटल हेल्थ विकारों के मामले में काफी तेजी से बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। वर्ष 2023 में भी ये किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी।

वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ये कहना है कि, मेंटल हेल्थ का सीधा संबंध आपके सम्पूर्ण सेहत से है। डिप्रेशन सहित स्ट्रेस जैसी स्थिति कई तरह के गंभीर रोग जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ा सकती है। वहीं, मेंटल हेल्थ आपकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी को भी कम करती है।

कुछ ही दिनों के बाद हम नए साल ( New Year) में कदम रखने जा रहे हैं। फ्यूचर में हम मेंटल हेल्थ को स्टेबल रखना चाहते हैं तो इसके लिए अभी से ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए संकल्प लें कि मेंटल हेल्थ पर फोकस करेंगे और कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जो आपकी मेंटल स्टेबिलिटी को खराब करे।

यह भी पढ़ें: Skin Tips: चेहरा दिखेगा जवां..इस तेल से 3 दिन कीजिए मालिश

नींद को प्राथमिकता दें

भगदौर और स्ट्रेस से भरी इस दुनिया में अधिकतर लोगों के लिए नींद पूरी करना कठिन काम हो जाता है। और ये आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए संकल्प लें कि रोजाना चार से पांच घंटे की नींद आप जरूर पूरी करेंगे। इससे एंक्साइटी और स्ट्रेस का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

स्क्रीन टाइम कम करने का बनाएं लक्ष्य

दिन की शुरुआत से लेकर रात में सोने तक हम कभी लैपटॉप, टीवी,कंप्यूटर तो कभी फोन को चलाते रहते हैं। वहीं, स्क्रीन टाइम का अधिक इस्तेमाल आपके मेंटल हेल्थ को खराब कर सकता है। इससे दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी बढ़ सकती है। इसलिए स्क्रीन टाइम को कम करने का प्रयास जरूर करें।

दिनचर्या को दुरुस्त रखें

शारीरिक हो या मानसिक स्वास्थ्य इसे ठीक करने के लिए दिनचर्या को दुरुस्त करना अति आवश्यक है। रोज सुबह उठकर व्यायाम करें, समय से खाएं पिएं और सोएं। बुक्स को ज्यादा से ज्यादा पढ़ें। नेगेटिविटी में फोकस कम करें। दिनचर्या दुरुस्त करने से हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते जायेंगे।