Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav: लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी-ज़िंदगी दोनों से निकाल दिया!

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

Tej Pratap Yadav: लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप को RJD से निकाला

Tej Pratap Yadav: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने बड़ा फैसला ले लिया है। राजद प्रमुख लालू ने अपने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि तेजप्रताप ने कल शाम को अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपनी अनुष्का यादव (Anushka Yadav) नाम की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी। बाद में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट रिवाइज किया और बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसी को लेकर अब कार्रवाई करते हुए राजद प्रमुख (RJD Chief) ने कहा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम हैं। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Patna के खिलाड़ियों को मिलेगा अपना मैदान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द होगा तैयार
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव (Lalu Yadav) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

तेजप्रताप से संबंध रखने वालों को चेतावनी

राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने आगे कहा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से फैसला लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष लालू के फैसले का समर्थन किया

तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी कहा कि वह (तेजप्रताप) अपने निजी जीवन का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष लालू यादव के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने तेजप्रताप के बारे में कहा कि वह अडल्ट हैं, और अपना फैसला खुद ले सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Patna News: जल-जीवन-हरियाली मिशन बना आजीविका का साधन

तेजप्रताप यादव ने किया था ये पोस्ट

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने शनिवार को एक लड़की के साथ फेसबुक पर तस्वीर शेयर की थी, और पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह 12 साल से रिलेशन में हैं, और ये कि काफी समय से यह बात वह शेयर करना चाह रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, और कुछ देर बार उन्होंने फिर उसी कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं।

Pic Social Media

फिर कुछ समय बाद तेजप्रताप ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। और एआई जेनरेटेड तस्वीरों के साथ बदनाम किए जाने का आरोप लगाया था।