इन तारीख़ों में अयोध्या रामलाला के दर्शन को ना जाएँ..हो सकती है मुश्किल

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश

Ram Mandir: राम मंदिर में राम लला के विराजमान होने के बाद से राम भक्तों की भारी की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। भक्तों की संख्या इतनी ज्यादा है कि भक्तों को संभालने में प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राम मंदिर और रामलला के दर्शन करने का तो मन सभी रामभक्तों का है, अगर आप भी राम मंदिर (Ram Mandir) दर्शन करने जाने का सोच रहें हैं तो रुकिए, हम आपको बताते हैं कि किन किन तारीखों को आप राम मदिंर न जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलाल के दर्शन के लिए आम लोगों के साथ ही राजनेता भी आ रहे हैं, इसी क्रम में बीजेपी शासित सभी राज्यों के सीएम मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या (Ayodhya) दर्शन करने आएंगें, आइए जानते हैं कौन कब आएगा रामलला का दर्शन करने

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाने वाले रामभक्त..जरूरी खबर ध्यान से पढ़ें

Pic Social Media

31 जनवरी को त्रिपुरा के CM मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे।

1 फरवरी को CM योगी मंत्रियों के साथ दर्शन करने जाएंगे।

2 फरवरी को उत्तराखंड मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेगा।

CM पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के साथ दर्शन करने जाएंगे।

5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगी।

9 फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेगा।

15 फरवरी को गोवा के CM कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन।

24 फरवरी को गुजरात के CM मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे।

4 मार्च को मध्य प्रदेश कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगा।