Government Job: हरियाणा में होगी इन पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

Trending एजुकेशन

Government Job: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार हरियाणा सिविल सर्विस सेवा ( HCS) और संबद्ध सेवा परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस भी शुरू हो जाएगी। इस प्रोसेस एक दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए कैंडिडेट को आवेदन करने की अंतिम डेट 21 दिसंबर 2023 तय की गई है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल साइट hpsc.gov.in पर जाकर के अप्लाई कर सकते हैं। इसकी अंतिम डेट निकल जाने के बाद कैंडिडेट्स को मौका नहीं मिलेगा।

इस भर्ती अभियान के जरिए हरियाणा लोक सेवा आयोग 121 पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य लिखित एग्जाम 30 और 31 मार्च 2024 को आयोजित होने की उम्मीद है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

HPSC HCS 2023 Recruitment: ये हैं रिक्ति विवरण

ए क्लास नायाब तहसीलदार: 28 पद
एईओ: 12 पद
डीएफएसओ: 01 पद
टीएम: 04 पद
बीडीपीओ: 37 पद
एईटीओ: 19 पद
एआरसीएस: 01 पद
डीएफएससी: 02 पद
ईटीओ: 08 पद
डीएसपी: 06पद

HPSC HCS 2023 Recruitment: ये है आवेदन शुल्क

HPSC HCS भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ अन्य राज्य कैंडिडेट्स को एक हजार रूपये का शुल्क देना होगा। पीएच / हरियाणा वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क देना होगा। कैंडिडेट्स इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी चाहते हैं तो कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के विश्वविद्यालयों में UGC NET और PHD के बिना होगी प्रोफेसर की भर्ती

HPSC HCS 2023 Recruitment: एज लिमिटेशन

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत डीएसपी पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 21 वर्ष से लेकर के 27वर्ष तक तय की गई है। वहीं अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट की आयु में नियमानुसार डिस्काउंट दिया जाएगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi