लीबिया में कैसे बह गया एक चौथाई शहर..पढ़िए डिटेल

उत्तरप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Flood In Libya: लीबिया इन दिनों बहुत बड़े संकट का सामना कर रहा है। वह अपने अब तक के इतिहास में इससे भयंकर बाढ़ का कभी सामना नहीं किया था। आपको बता दें कि लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। हालत यह है कि बाढ़ के कारण लीबिया के डेरना शहर का लगभग एक चौथाई हिस्सा बह गया है। इसके साथ ही करीब 20 हजार लोगों की मौत इस आपदा के कारण हुई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: कोठी नंबर D40.. महिला वकील के क़त्ल की खौफ़नाक कहानी

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad के GAURS सिद्धार्थम की कहानी हैरान कर देगी

एक मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डेरना शहर की सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। मुर्दाघरों में जगह कम पड़ गई है। हाल यह हो गया है कि मारे गए लोगों के शवों को सामूहिक क़ब्रों में दफ़नाया जा रहा है। इस विनाशकारी बाढ़ में बचे हुए लोगों ने न्यूज टीवी से बातचीत के दौरान अपनी आपबीती सुनाई। जिसमें उन्होंने कहा कि तूफ़ान डैनियल के दौरान रविवार को डेरना में सुनामी जैसी बाढ़ आई और इससे पहले की लोग अपने बचाव में कुछ कर पाते, उन्हें समंदर की तरफ़ बहा ले गई।
लाशों के बीच अपनों को ढूढ़ रहे लोग
रिपोर्ट के मुताबिक हज़ारों लोग अभी भी लापता हैं और समंदर लगातार लाशें किनारे पर छोड़ रहा है। ऐसे में लोग अपने प्रियजनों को ढूढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे अपने नंगे हाथों से डेड बॉडी को उलट पलट पर पहचाने की कोशिश कर रहे हैं। डेरना शहर को जानमाल का भारी नुकसान बांध टूट जाने के कारण हुआ है।
हवा में लाशों की तेज़ गंध
रिपोर्ट के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ के बाद जो बांध टूटे हैं उसे लोग “मौत का बांध” नाम दे रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बाढ़ ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। यह प्राकृतिक आपदा नहीं है, यह एक तबाही है। हवा में लाशों की तेज़ गंध महसूस की जा सकती है। इसके साथ ही तबाही की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें मलबे के पहाड़, जर्जर हो चुकी कारें और सड़कों पर कतारों में रखे गए शव देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि अनगिनत शव मिट्टी के नीचे दफ़न हैं।

Pic Social Media

अभी और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे, पत्थरों और चट्टानों के पहाड़ों से गुजर रहे हैं तो हमें खुद को याद दिलाना पड़ रहा है कि ये कभी लोगों के घर थे, यहां कभी दुकानों और मॉल से भरी सड़क थी। यहां तक ​​कि सड़क भी अस्तित्वहीन हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में दस हज़ार से अधिक लोग अभी लापता बताये गए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi