Greater Noida West के गौर चौक से लेकर चारमूर्ति चौक तक आने-जाने वालों के लिए जरुरी खबर है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से लेकर चारमूर्ति चौक (Charmurti Chowk) तक आने-जाने वाले वाहन चालकों (Vehicle Drivers) को अगले तीन दिनों तक भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। गौर सिटी-1, गौर सिटी-2 और गाजियाबाद से चारमूर्ति चौक की ओर आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक (Traffic) का दबाव बढ़ने वाला है। बता दें कि, चारमूर्ति अंडरपास के निर्माण कार्य और गंगाजल पाइपलाइन में मेंटेनेंस के चलते यहां यातायात प्रभावित रहेगा। पढ़िए पूरी खबर…

12 से 15 नवंबर तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य
नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण 12 से 15 नवंबर तक चारमूर्ति अंडरपास (हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने) गंगाजल पाइपलाइन को एम.एस. ट्रेन्सलेस कनेक्शन से जोड़ने का कार्य करेगा। इस दौरान गाजियाबाद (तिगरी) से चारमूर्ति चौक की ओर आने वाला यातायात सीमित लेन से होकर गुजरेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 3 रूटों पर शुरू होगी मेट्रो, ये रही डिटेल
गौर चौक से तिगरी गाजियाबाद तक अंडरपास निर्माण जारी
गौर चौक से सूरजपुर की ओर जाने वाला अंडरपास हिस्सा पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, जबकि तिगरी गाजियाबाद की दिशा में निर्माण कार्य अभी भी जारी है। इस हिस्से पर खुदाई के चलते सुबह 8 से 11 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच भीषण जाम की स्थिति बन रही है। अब मेंटेनेंस कार्य शुरू होने से ट्रैफिक समस्या और बढ़ने की आशंका है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ट्रैफिक डायवर्जन पहले से लागू
चारमूर्ति चौक पर चल रहे अंडरपास निर्माण के कारण पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। गाजियाबाद (तिगरी) से किसान चौक आने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। दोनों दिशाओं में सर्विस लेन को फिलहाल मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही बनी रहे।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा..ऐक्सिडेंट के बाद नीचे गिरे कई लोग
वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
फिलहाल वाहन चालक तिगरी से किसान चौक की ओर जाने के लिए सर्विस लेन का उपयोग कर रहे हैं, जबकि किसान चौक से तिगरी की दिशा में भी यही लेन मुख्य मार्ग की तरह इस्तेमाल की जा रही है। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता।
