Greater Noida West: वैसे तो हर सोसायटी में कुत्तों का आंतक है लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई ऐसी सोसायटी है जहां कुत्ते मौका देखते ही बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बड़ी सोसाइटी में से एक सुपरटेक इकोविलेज 1(Supertech Ecovillage-1) से आ रही है जहां दो दिन पहले आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद से सोसायटी के लोगों का गुस्सा चरम पर है। सोसायटी के निवासी शशि भूषण शाह ने बताया कि, सोसाइटी में कुत्तों कि संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि निवासी अपने बच्चों को प्ले एरिया में अकेले भेजने से डर रहे हैं। आवारा कुत्ते इतने खूँखार हो गये हैं कि उनके द्वारा, सोसाइटी में टहलते एवं बैठे निवासियों पर हमला शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह में कुत्तों के हमले और काटने कि कम से कम तीन से चार घटनाएं हो चुकी हैं। आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। अभी कुछ दिन पहले एन टावर के एक निवासी नबी को एक कुत्तों के झुंड ने अटैक किया जिसके चलते वह डरकर भागे, कुत्ते भी उसके ऊपर झपटे और इस घटना में उनको काफी चोट आई।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है!
कुत्तों के हमले और काटने कि इन वारदात के मद्दे नज़र 23 फ़रवरी 2025 को इकोविलेज 1 के निवासियों ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया और निवासियों और पेट लवर्स को अथॉरिटी द्वारा अनुदेशित नियम को सख्ती से पालन करने के लिए संदेश दिया। निवासियों के अंदर इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। निवासी इन घटनाओं को अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे। निवासियों के ट्विटर का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने आज सोसाइटी का दौरा किया और फैसिलिटी मेंटेनेंस से सोसाइटी में कुत्तों के आतंक पर पूछताछ की।
पुलिस प्रशासन ने अथॉरिटी द्वारा बनाए नियमों को सोसाइटी में सख्ती से लागू करने का अनुरोध किया। पुलिस द्वारा निवासियों से ली जा रही जानकारी और पूछताछ के दौरान कुछ पेट लवर्स ने आकर इसका विरोध किया जिससे निवासियों और पेट लवर के बीच कुछ कहा-सुनी हुई। पुलिस अधिकारी और निवासियों ने पेट लवर्स को समझाया कि आपसे हमारी कोई रंजिश नहीं है लेकिन आप सभी अथॉरिटी के द्वारा निर्देशित नियमों का सख्ती से पालन करें जिससे कि यहां निवासियों को आवारा कुत्ते और पेट कुत्तों से हो रही परेशानी से निजात मिले। सुपरटेक इको विलेज वन के निवासियों ने पुलिस प्रशासन को कंप्लेंट किया जिसमें अथॉरिटी द्वारा नियमों को शक्ति से पालन करने और जो निवासी उसका पालन नहीं करें उसे पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने निवासियों की बातों का संज्ञान लेते हुए इस समस्या के समाधान करने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ इकोविलेज 1 के फैसिलिटी मेंटेनेंस को भी निर्देश दिया कि वो सोसाइटी के लिए ऑथोरिटी के पेट कानूनों के आधार पर SOP बना कर उनपर सख्ती से पालन करें और जो निवासी उसका पालन नहीं करते उसकी शिकायत प्रशासन को दें।
