Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था में दिक्कतें बढ़ने की आशंका है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है! बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के गौर चौक पर सिक्स लेन अंडरपास (Six Lane Underpass) के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था (Traffic System) में दिक्कतें बढ़ने की आशंका है। फिलहाल, खुदाई का काम तेजी से चल रहा है, जिससे गौर चौक पर जाम की स्थिति बन रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Gaur City: लिफ्ट में बच्चे को पीटने वाली महिला का क्या हुआ..ज़रूर पढ़ें

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने गौर चौक पर बढ़ते जाम से निजात पाने के लिए अंडरपास का निर्माण शुरू कराया है। इस परियोजना के तहत 720 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा, जो गौर सिटी और डीएमई को जोड़ते हुए गौर चौक को बायपास करेगा। हालांकि, निर्माण कार्य के चलते यातायात में परेशानियां बढ़ चुकी हैं, और जाम की स्थिति भी ज्यादा गंभीर हो गई है।

गौर चौक (Gaur Chowk) पर विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त घंटों में जाम लगना आम बात हो गई है। पार्थला फ्लाईओवर से आने वाली ट्रैफिक जब गौर चौक पहुंचती है, तो यह धीमी गति से चलने लगती है, जिससे भारी जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

अंडरपास का निर्माण क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए राहत का कारण बनेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यह अंडरपास गौर चौक की यातायात समस्या को हल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

81 करोड़ की लागत पर बनेगा अंडरपास

गौर सिटी अंडरपास (Gaur City Underpass) के निर्माण पर 81 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस अंडरपास का काम अगले 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, और यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन से भी जुड़ने की संभावना है। यातायात पुलिस का कहना है कि मार्च के अंत तक अंडरपास निर्माण के कारण कुछ मार्गों में डायवर्जन लागू हो सकता है।

निवासियों की बढ़ी हुई परेशानियां

गौर सिटी के सिक्स्थ एवेन्यू के निवासी अमरजीत राठौर ने बताया कि उन्हें नोएडा के सेक्टर-63 स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचने में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर शाम के समय गौर चौक पर भारी ट्रैफिक के कारण यात्रा में कठिनाई होती है। वहीं, गड्ढों और जलभराव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे सड़कों पर चलने में दिक्कत होती है।

गौर सिटी के साया जियोन निवासी पुनीत कोहली ने बताया कि पीक आवर में पार्थला फ्लाईओवर से गौर चौक तक जाने में उन्हें आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का समय लग जाता है। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और यहां लगभग 4 लाख लोग रहते हैं, जिसके कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ेः Supertech: सुपरटेक के फ्लैट ख़रीदारों पर बड़ा ग्रहण !

सर्विस लेन का भी होगा निर्माण

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ताज हाइवे पर एक सर्विस लेन भी बनाएगा, जिससे ट्रैफिक की भीड़ को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा, गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए इटेडा गोलचक्कर से शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक तक एक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है, जो अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है।