Traffic Challan

Traffic Challan: नोएडा के इन 3 रूट पर दबाकर कट रहे हैं चालान

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

नोएडा के इन 3 रूट पर जाने वाले हो जाएं सावधान, खूब हो रहा है Traffic Challan

Traffic Challan: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और आस पास के इलाकों में रहने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस काफी सख्त हो गई है। ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने वालों का तुरंत चालान हो रहा है। बहुत ही जल्द नोएडा ट्रैफिक पुलिस तीन प्रमुख मार्गों- एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक और दलित प्रेरणा स्थल ( Dalit Prerana Sthal) के पास पक्षियों को खिलाने की जगह, पर लेन ड्राइविंग लागू करने जा रही है। जिससे इन रास्तों पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाए। वहीं लेन ड्राइविंग (Driving Lane) का उल्लंघन करने वालों पर 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः TCS: TCS के इंजीनियरों के लिए नया फरमान आ गया

Pic Social Media

ट्रैफिक हो जाता है स्लो, लग जाता है जाम

बिजी ट्रैफिक समय के यह अक्सर ही जाम लग जाता है और अचानक लेन बदलने से एक स्व-मजबूत चेन रिएक्शन सीरिज बननी शुरू हो जाती है। जैसे- एक कार ब्रेक लगाती है और उसके पीछे वाली कार उससे टकराने से बचने के लिए थोड़ी दूरी पर ब्रेक लगाने लगती हैं और परिणामस्वरूप ब्रेक लगाने की यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि ट्रैफिक स्लो नहीं हो जाता या कहें कि पूरी तरह से जबतक रुक नहीं जाता है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इससे साइडस्विप और रियर-एंड टक्कर भी हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैमरों को किया जा रहा है अपडेट

डीसीपी (ट्रैफिक) लखन सिंह यादव ने बताया कि तीनों रास्तों पर पूरे दिन ट्रैफिक ज्यादा रहता है। पीक आवर्स के दौरान जाम भी लग जाता है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) इन प्वाइंट्स से करीब 500 मीटर आगे लेन-बदलने वाले क्षेत्र विकसित करेगा, जहां वाहन चालक लेन चेंज कर सकते हैं। उल्लंघनों की निगरानी और चालान जारी करने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक्सप्रेसवे पर लगे आईटीएमएस कैमरे फिलहाल ऐसे उल्लंघनों को नहीं पकड़ पाते। इसलिए कैमरों को अपडेट किया जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Aadhar Card: अपने आधार कार्ड से तुरंत ले सकते हैं इतने लाख का लोन

ये तीन रूट्स रहते हैं काफी बिजी

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चरखा गोल चक्कर पर, आवासीय सेक्टर 125, 126 और 128 से ट्रैफिक और एमिटी यूनिवर्सिटी से कालिंदी कुंज, सरिता विहार और जामिया नगर की तरफ जाने वाले वाहन मिलते हैं, जिससे ट्रैफिक प्रेशर बढ़ने लगता है। दलित प्रेरणा स्थल के पास पक्षियों को खिलाने की जगह, यहां से ट्रैफिक एक्सप्रेसवे से चिल्ला बॉर्डर, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, सेक्टर 18 और डीएलएफ मॉल जैसी जगहों की तरफ जाता है। वाहन चालक ज्यादातर आखिरी समय में लेन बदल लेते हैं, जिससे ट्रैफिक स्लो हो जाता है। गार्डन गैलेरिया से फिल्म सिटी रूट के माध्यम से चालक बॉटेनिकल गार्डन, जीआईपी मॉल और सेक्टर 18 से नोएडा एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी फ्लाईवे की तरफ जाते हैं।