Noida के इस सोसायटी में AOA ने पालतू कुत्तों के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं।
Noida News: नोएडा के सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी (Amrapali Zodiac Society) में एओए (AOA) ने पालतू कुत्तों के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत, फ्लैट (Flat) से बाहर निकालने पर कुत्ते के मुंह पर मजल और पट्टा बांधना अनिवार्य होगा, अन्यथा एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, अगर कुत्ते ने सोसायटी (Society) परिसर में गंदगी की तो भी मालिक को एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
ये भी पढ़ेः Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के उड़े होश!

आपको बता दें कि निवासियों का कहना है कि एओए (AOA) ने पेनाल्टी पॉलिसी बनाई है। इसमें डॉग पॉलिसी (Dog Policy) के नए नियम भी जारी किए हैं, फ्लैट खरीदारों को ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। अब तक सोसाइटी में नोएडा प्राधिकरण को डॉग पॉलिसी ही फॉलो की जाती है, लेकिन एओए ने नए नियम बना दिए हैं। कुछ सोसाइटी निवासी इसे तुगलकी फरमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि पालतू कुत्तों का उनके मालिक खुद ध्यान रखते हैं, जुनि की जरूरत नहीं है।
AOA को लावारिस कुत्तों पर ध्यान देने की जरूरत
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि इससे पहले एओए ने जिम एंट्री फीस (Gym Entry Fee) में भी बदलाव किए गए थे। इसमें फ्लैट मालिकों के लिए अलग और किरायेदारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया था। इसे लेकर भी बवाल हुआ था। सोसायटी में रहने वाले अजय सिंह और प्रविंद्र सिंह विष्ट का कहना है कि पालतू कुत्तों की देखरेख उनके मालिक करते हैं, उन पर जुर्माना लगाना गलत है। एओए को लावारिस कुत्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। एओए का तुगलकी फरमान है, किसी अन्य सोसाइटी में ऐसा नियम नहीं है। पालतू कुत्ते हैं वह खुद इसका ध्यान रखते हैं।
प्राधिकरण के नियम
नोएडा प्राधिकरण की डॉग पॉलिसी (Dog Policy) के मुताबिक, पालतू कुत्तों को खुले में घुमाने पर बांधना अनिवार्य है, लेकिन मजल लगाना जरूरी नहीं है। अगर कुत्ता आक्रामक है तो लिफ्ट के अंदर और खुले में घुमाने पर पट्टा बांधने के साथ मजल लगाना अनिवार्य है। इसमें जुर्माने का प्रावधान नहीं है। यदि कुत्ता खुले में गंदगी करता है तो मालिक खुद साफ करेगा। इसमें भी जुमनि का प्रावधान नहीं है। सोसाइटी में कुत्तों की ब्रीदिंग पर प्रतिबंध है।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एडमिशन के नाम पर 40 स्टूडेंट्स से 13 लाख की ठगी
आम्रपाली जोडिएक एओए अध्यक्ष आरपी सिंह (RP Singh) ने बताया कि प्राधिकरण के अनुसार ही हमने नियम लागू किए हैं। निवासियों को नियम सही नहीं लग रहे हैं तो हम इस पर बात कर लेंगे।
नोएडा प्राधिकरण जीएम एसपी सिंह (SP Singh) का कहना है कि डॉग पॉलिसी प्राधिकरण की और से बनाई गई है और इसके नियम ही सोसाइटियों में जारी हैं। एओए अपने स्तर से नए नियम या जुमनि का प्रावधान नहीं कर सकती।
