Greater Noida से फरीदाबाद पहुंचना होगा और भी आसान, होने जा रहा है यह काम
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद (Faridabad) का सफर अब और आसान होने वाला है। बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) को फरीदाबाद में बने मंझावली पुल (Manjavali Bridge) से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है, लेकिन जमीन का मुआवजा न मिलने से किसान अभी निर्माण नहीं होने दे रहे। अब जिला प्रशासन ने 40 किसानों की सूची तैयार कर इन्हें 25 करोड़ रुपये मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: मेंटेनेंस को लेकर रेजिडेंट्स ने बिल्डर को घेरा

जिला प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) की सीमा में मंझावली गांव के सामने यमुना नदी पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल बन गया है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के गांव अट्टा गुजरान से सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण यहां सुगम तरीके से ट्रैफिक नहीं चल पा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मंझावली पुल को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) तक कनेक्ट करने के लिए लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, लेकिन जमीन विवाद के कारण 10 साल से यह काम रुका हुआ है। पुल तक सड़क का निर्माण करने के लिए प्रशासन को 6.5 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करना है। अधिग्रहण से प्रभावित 40 किसान की लिस्ट तैयार कर ली गई है, जिन्हें प्रशासन ने 3720 रुपये प्रतिकर के हिसाब से लगभग 25 करोड़ रुपये मुआवजा बांटने की लिस्ट तैयार कर ली है।
ये भी पढ़ेंः AI Expert: सिर्फ़ 100 रुपये में बनिए AI एक्सपर्ट..ये रहा कोर्स
मुआवजा वितरण (Compensation Distribution) के बाद जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। एडीएम एलए बच्चू सिंह ने जानकारी दी कि मंझावली पुल तक सड़क निर्माण के लिए किसानों से सहमति बन गई है। जल्द किसानों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
कच्ची सड़क से वाहनों का हो रहा है आवागमन
काफी समय से सड़क नहीं बनने से लोग परेशान हैं। फरीदाबाद जल्दी पहुंचने के लिए लोग अधूरी सड़क से ही होकर पुल पर वाहनों के साथ जा रहे, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश या लापरवाही के कारण कच्ची सड़क से वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है।
नौकरी करने वालों और छात्रों को होगा फायदा
फरीदाबाद के इसी पुलिस से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) को कनेक्ट किया जाएगा। अभी फरीदाबाद के लोग दिल्ली और नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा जाते हैं। वहीं, मोहना गांव में यमुना नदी पर बने पुल से भी जेवर आदि इलाके में आना-जाना होता है। मंझावली पुल तक सड़क बन जाने के बाद लोग आधे घंटे में ही सीधे ग्रेटर नोएडा जा सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा में नौकरी के लिए आने वालों और यहां के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को मिलेगा।
