Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में फ्लैट लेने वाले रो रहे हैं!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में रह रहे निवासियों ने सोसाइटी में हो रही समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा के निराला एस्टेट सोसाइटी (Nirala Estate Society) में रह रहे निवासियों ने सोसाइटी में हो रही समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका आरोप है कि यहां के व्यवस्थाओं में सिर्फ धोखा ही मिल रहा है। बेसमेंट में पानी की लीकेज के कारण सोसाइटी (Society) की संरचना कमजोर होती जा रही है। इसके अलावा, एसटीपी (सिविल ट्रीटमेंट प्लांट) भी बंद पड़ा है, जिससे गंदा पानी खुले तौर पर सड़कों (Roads) पर बहाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Gaur City: लिफ्ट में बच्चे को पीटने वाली महिला का क्या हुआ..ज़रूर पढ़ें

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) से शिकायत की थी, लेकिन उन्हें जवाब में बिल्डर की जिम्मेदारी बताई गई। रविवार को एक संवाद में सोसाइटी के निवासियों ने कई गंभीर मुद्दों को उठाया। उनका कहना है कि फेस वन के निवासियों के साथ बिल्डर की ओर से भेदभाव किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने की बातें की जा रही हैं, लेकिन सोसाइटी में इसके लिए चार्जिंग प्वाइंट तक नहीं बनाए गए हैं। क्लब के नाम पर हर महीने 590 रुपये की वसूली की जा रही है, जबकि क्लब में एक बार में सिर्फ 200 लोग ही प्रवेश कर सकते हैं। यह शुल्क उन लोगों से भी लिया जा रहा है जो क्लब का उपयोग नहीं करते हैं।

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि सोसाइटी (Society) में व्यावसायिक गतिविधियों के चलते काफी परेशानियां हो रही हैं, खासकर ग्राउंड फ्लोर पर चल रही दुकानों के कारण। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि इनमें किसी को पहचाना तक नहीं जा सकता। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या, पार्किंग की व्यवस्था का न होना और बाहर दुकानों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्विस रोड बंद होने से हजारों परिवारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और जाम में घंटों फंसना पड़ता है।

ये भी पढ़ेः Traffic Update: नोएडा से दिल्ली DND से जाने वाले होंगे परेशान!

सोसाइटी में सुरक्षा की भारी कमी

इसके साथ ही, सोसाइटी में सुरक्षा (Security) की भारी कमी के कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हाल ही में एक दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई थी। मेंटेनेंस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुरक्षा कर्मियों की भारी कमी और सही प्रबंधन की कमी के चलते निवासियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।