Punjab: पंजाब से चंडीगढ़ की कनेक्टविटी होगी बेहतर, दूरी भी होगी 50km कम
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) लगातार प्रदेश में बेहतर कनेक्टविटी के लिए काम कर रही है। लोगों को आने जाने की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार मान सरकार योजना बनाकर काम कर रही है। इसी क्रम में पंजाब में लगातार एक्सप्रेसवे (Expressway) का निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब में 110 km लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इस नए एक्सप्रेसवे के बन जाने से चंडीगढ़ (Chandigarh) तक का सफर आसान हो जाएगा और चंडीगढ़ की दूरी से 50 km तक कम हो जाएगी।
ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब में 3381 टीचर्स को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM मान ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

आपको बता दें कि इस 110 km लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण से पर्यटकों को काफी आसानी होगी और बठिंडा और चंडीगढ़ की दूरी भी 50 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। अभी फिलहाल लोगों को बठिंडा (Bathinda) से बरनाला, संगरूर और पटियाला (Patiala) होते हुए चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे (Expressway) के बनजाने के बाद लोग अब बठिंडा से सीधा चंडीगढ़ की यात्रा कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे चंडीगढ़ को बरनाला, मलेरकोटला, खन्ना बायपास, सरहिंद और मोहाली से कनेक्ट करेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के युवाओं को मान सरकार का तोहफा, इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
इसके साथ ही ये एक्सप्रेसवे लुधियाना-अजमेर इकोनॉमिक कॉरिडोर (Ludhiana-Ajmer Economic Corridor) से भी कनेक्ट होगा। इस एक्सप्रेसवे को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है और ये एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। यह एक्सप्रेसवे ऐसे क्षेत्र में बनाया जाएगा जहां पर पहले से सड़क मौजूद नहीं है।
