Gaur City

Gaur City: लिफ्ट में बच्चे को पीटने वाली महिला का क्या हुआ..ज़रूर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Gaur City: लिफ्ट में बच्चे को पीटने वाली महिला से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए

Gaur City: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में लगे लिफ्ट में बच्चे को पीटने वाली महिला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की सोसाइटी गौर सिटी-2 (Gaur City-2) के 12th एवेन्यू की लिफ्ट (Lift) में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जाने की कोशिश कर रही थी। सोसाइटी में रहने वाला आठ साल का बच्चा ट्यूशन से लौटकर लिफ्ट के जरिए अपने घर जा रहा था, तभी एक महिला अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) के साथ लिफ्ट में आती है। कुत्ते के बिना मजल (Safety Equipment) होने के कारण बच्चा डर जाता है। जब बच्चे ने महिला को कुत्ते को लिफ्ट में न ले जाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाने लगा तो महिला ने उसकी बात अनसुनी कर दी। महिला ने गुस्से में आकर बच्चे को जबरन लिफ्ट से बाहर घसीट कर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः Supertech: सुपरटेक के फ्लैट ख़रीदारों पर बड़ा ग्रहण !

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आरोपी महिला गिरफ्तार

सोसाइटी के निवासियों ने इस घटना को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की थी। जिससे की भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: इस यूनिवर्सिटी में आख़िर चल क्या रहा है?

महिला से पहले भी हो चुका है विवाद हुआ

महिला पर आरोप है कि महिला ने बच्चे को कई बार थप्पड़ मारा। एक खबर के अनुसार महिला ने जानबूझकर सीसीटीवी की नजर से बचने के लिए बच्चे को लिफ्ट से बाहर खींचा। लेकिन यह घटना लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे (CCTV Cameras) में रिकार्ड हो गई और अब इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासियों ने जानकारी दी कि पहले भी इस महिला का कुत्तों को लेकर विवाद हो चुका है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज निवासियों ने देर रात सोसाइटी के गेट पर इकट्ठे होकर नोएडा पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की।

धमकी भी देती है महिला

पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला सोसाइटी में अवैध रूप से कुत्तों का डे केयर (Dog Day Care) चला रही है और उसके पास करीब आधा दर्जन कुत्ते हैं जो सोसाइटी में खुलेआम टहलते रहते हैं। इससे बच्चों के साथ कई बार समस्याएं होती रही हैं। साथ ही महिला पर यह आरोप भी है कि वह NGO के नाम पर लोगों को धमकाती है। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि महिला के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं। निवासियों का कहना है कि महिला झूठे आरोप लगाकर लोगों को फंसाने की धमकी देती है।