Yamuna Expressway

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वाले सावधान!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यह खबर जरूर पढ़ें

Yamuna Expressway: अगर आप भी यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान आपकी एक छोटी सी गलती आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हाई स्पीड (High Speed) वाहन चलाने वाले लोगों की खैर नहीं। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड कैमरों (Speed ​Cameras) को चकमा देकर स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों पर अब एक्शन होगा। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने ऐसे चालाकों के लि इंतजाम कर लिया है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Delhi Road Closed: अगले 10 दिनों तक दिल्ली की ये सड़क पूरी तरह बंद रहेगी

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अब तीनों टोल प्लाजा (Toll Plaza) के बीच वाहनों की एवरेज स्पीड और ग्रेटर नोएडा व आगरा की ओर अंतिम छोर पर एक्शन स्पीड पकड़ते हुए वाहन का डाटा एकत्रित करने के लिए सॉफ्टवेयर बना लिया गया है। साफ्टवेयर में स्टोर स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वाले चालकों का डाटा एक्सप्रेसवे प्रबंधन नोएडा, मथुरा और आगरा ट्रैफिक पुलिस को सौंपेगा। ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों का ई-चालान जारी करेगा।

एप से कर लेते थे कैमरे का पता

अभी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर तय स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए 10 जगहों पर 30 स्पीड कैमरे लगाए गए थे। कुछ लोगों ने इन स्पीड कैमरों को चकमा देना भी शुरू कर दिया है, जिसके बाद एक्सप्रेसवे प्रबंधन (Expressway Management) ने 20 स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन (High Resolution) के 40 कैमरे लगाए, लेकिन इन कैमरों से बचने का भी रास्ता निकाल लिया गया।

वाहन चालक इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध स्पीड कैमरों की जानकारी देने वाले एप की सहायता से कैमरा के पास आने पर अपने वाहन की स्पीड कम कर लेते थे, बाकी पूरे एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड में वाहनों को दौड़ाते हैं।

ये भी पढे़ंः Namo Bharat Train: सिर्फ़ 37 मिनट में पहुंचेंगे ग़ाज़ियाबाद से गुरुग्राम!

प्राइवेट कंपनी ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

एक्सप्रेसवे प्रबंधन इस तरीके को अपना कर ट्रैफिक नियमों को न मानने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर काम कर रहा था। अब एक प्राइवेट कंपनी की सहायता से एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया है, जो वाहनों की एवरेज स्पीड के साथ वाहन की नंबर प्लेट सहित फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान वाहन का पूरा डाटा स्टोर कर लेता है।

इस तरह से जानेंगे एवरेज स्पीड

एक्सप्रेसवे प्रबंधन के मुताबकि तीन बड़े टोला प्लाजा और आट रैंप प्लाजा और छह इंटरचेंज वाहनों के आने जाने के लिए बनाए गए हैं। सभी जगह से वाहन के एंट्री करते ही सॉफ्टवेयर वाहन का डाटा स्टोर करेगा। वाहन को एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा के बीच की दूरी तय करने में लगे समय से एवरेज स्पीड निकालकर वाहन का फोटो भी नंबर प्लेट के साथ डाटा में शामिल कर लेगा। वहीं, एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पर लगे कैमरे सेक्शन स्पीड निकालकर टोल प्लाजा से आगे का डाटा स्टोर करता है।

3 जिलों की पुलिस करेगी ई-चालान

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी हर दिन 30 से 35 हजार वाहन निकलते है वीकएंड, त्योहार और लंबी छुट्टी के समय से संख्या 50 हजार को भी पार कर जाती है। आम दिनों में प्रतिदिन 3000 से 3500 वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हैं। अब इन वाहन चालकों को एवरेज स्पीड डाटा क्षेत्र के मुताबिक वाहन की फोटो सहित ई-चालान के लिए नोएडा, मथुरा व आगरा ट्रैफिक पुलिस को दिया जाएगा।

जेके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक टोल, यमुना एक्सप्रेसवे के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड वाहन चलाकर अपनी और दूसरे वाहन चालकों की जान को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए अब एवरेज स्पीड से चालान किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है, इसको लेकर ट्रायल भी कर लिया गया है। अब कैमरों को चकमा देने वाले कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।