Traffic Update: नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को होगी परेशानी, जानिए क्या है कारण
Traffic Update: नोएडा से दिल्ली डीएनडी टोल रोड से होकर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा से दिल्ली डीएनडी रोड (DND Road) होकर जाने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस रोड पर विज्ञापन बोर्ड संबंधी मरम्मत कार्य होने के कारण रविवार रात 12 बजे से 5 घंटे रूट डायवर्जन (Route Diversion) रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से डायवर्जन (Diversion) का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: इस यूनिवर्सिटी में आख़िर चल क्या रहा है?

डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि रविवार रात 12 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक मरम्मत का काम होगा। इसके कारण दिल्ली (Delhi) की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत होगी। इससे बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इस दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए बताया गया है कि लोगों को किन रास्तों का प्रयोग करना चाहिए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। जिस पर लोग किसी भी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं। DCP ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने कहा कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए अलग रूट्स का इस्तेमाल करें।
ये भी पढे़ंः Gaur City: गौड़ सिटी 2 की ये खबर पढ़कर आपको गुस्सा बहुत आएगा
यहां लागू रहेगा डायवर्जन
आपको बता दें कि महामाया फ्लाईओवर की तरफ से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन, दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला बार्डर होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे।
रजनीगंधा और सेक्टर 16 की ओर से डीएनडी टोल होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, डीएनडी टोल से यू-टर्न लेकर चिल्ला बार्डर होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
