Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बता दें कि एम्स ग्रीन एवेन्यू (Aims Green Avenue) में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। महंगे फ्लैट खरीदने (Buy Expensive Flat) के बावजूद निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और जल निकासी की समस्याएं प्रमुख चिंता का विषय बन चुकी हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida के इस बिल्डर की मुश्किलें बढ़ने वाली है!

सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति
सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों (Security Personnel) की अनुपस्थिति से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया, “रात को दरवाजे बंद करने के बावजूद भी हम खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करते।”
जल निकासी समस्याएं
जल निकासी की समस्या ने इमारत की संरचनात्मक मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बेसमेंट (Basement) में लगातार पानी जमा होने से भवन की नींव कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे भवन के संरचनात्मक नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है।
बिल्डर की लापरवाही और पानी की कमी
होम ओनर्स संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार (Rajesh Kumar) के मुताबिक, ‘हमने अपनी जीवन भर की कमाई यहां निवेश की, लेकिन हम पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर की लापरवाही का कोई ठिकाना नहीं है।’ रविवार को हुए धरना-प्रदर्शन के बावजूद दोपहर से शाम तक पूरी सोसाइटी पानी के लिए तरसती रही।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: Supertech Ev1 के Eco Mart में क्यों हुआ हंगामा?
बिल्डर पर उठे सवाल
बिल्डिंग के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही JLL कंपनी भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है, जिससे और भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वहीं, बिल्डर के आश्वासनों के बजाय कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है।
निवासी संघ ने अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) से हस्तक्षेप की मांग की है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति एक बड़े सामाजिक संकट का रूप ले सकती है।
