Greater Noida West: Supertech इकोविलेज-1 के लोग सावधान!..देखिए वीडियो

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज 1(Supertech Ecovillage-1) में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। Supertech के स्थानीय लोगों के मुताबिक IRP द्वारा नियुक्त ग्रेविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट एजेंसी की कुव्यवस्था और धांधली चरम पर है। सोसाइटी के अंदर सुरक्षा का आलम ये है कि कोई भी बाहर का व्यक्ति सोसाइटी के अंदर आकर निवासियों को मारपीट कर चला जा रहा। चोरी कि वारदात हो रही और अपराधी पकड़ा नहीं जा रहा। एक-डेढ़ महीने पहले इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: FNG Expressway: फरीदाबाद से यूपी जाना आसान..ये रहा रूट प्लान

अभी ताजा घटना 14 मार्च, होली के दिन का है, जिसका वीडियो नीचे साझा किया गया है। Supertech इकोविलेज-1 के वीडियो साफ दिख रहा है कि सुपरटेक के सुरक्षा गार्ड गाड़ी सवार एक आदमी को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट रहे हैं।

घटना रात करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस दिन पुलिस भी आई लेकिन ग्रेविटी फैसिलिटी द्वारा CCTV फुटेज पीड़ित निवासी और पुलिस को शेयर नहीं किया गया। आरोप है कि पूरे मामले को डरा धमका और टाल मटोल कर दबाने कि पूरी कोशिश कि गई। इसी बीच 21 मार्च को उस वारदात का वीडियो सामने आया जिससे पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में निवासी सोसाइटी के गेट नंबर 1 पर जमा हुए और QSS सेकुरिटी एजेंसी के अधिकारियों और ग्रेविटी के चीफ फैसिलिटी मैनेजर को आड़े हाथों लिया। कहा सुनी हुई और पुलिस आई।

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से QSS सिक्योरिटी की शिकायत की। निवासियों के दबाव में पुलिस ने QSS के कुछ सुरक्षा सुपरवाइजर को पीड़ित के साथ पूछताछ और तहकीकात के लिए थाने ले गई। मामला सोशल मीडिया और लिखित कंप्लेंट के माध्यम से इकोविलेज 1 सोसाइटी में निवासियों के वेल्फेयर के लिए कार्यरत  संस्था “सुपरटेक EV1 सोशल वेल्फेयर एसोसिएसन (SESWA)” के द्वारा DCP नोएडा और ACP II सेंट्रल नोएडा के संज्ञान में लाया गया है। DCP ने ट्वीटर के माध्यम से बिसरख थाना द्वारा घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही कि बात स्वीकार किया है। अभी भी ग्रेविटी सिक्योरिटी घटना के बारे में तथ्यों को छुपाने में लगी है। CCTV फुटेज साझा नहीं कर रही और दोषी सुरक्षा कर्मी, दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को बचाने में लगी है।

इकोविलेज 1 निवासियों में इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश है। निवासियों का प्रशासन से अनुरोध है कि अपराधी को पकड़ सख्त सजा दी जाय और पीड़ित को न्याय मिले।