IPL 2025: राजस्थान और RCB का रोमांचक मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में कौन किसपर भारी?
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आईपीएल के इस सीजन में लगातार फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस मैच में राजस्थान की कोशिश पिछले 4 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म करने की जरूर होगी। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने इस सीजन अब तक कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें उसे सिर्फ 2 ही मुकाबले में ही जीत मिली है। राजस्थान पिछले 4 मैचों में एक भी नहीं जीती है। पाइंट्स टेबल (Points Table) में राजस्थान 4 पाइंट के साथ 8वें नंबर पर है। इसी बीच राजस्थान के समर्थकों के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन (Sanju Samson) इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। संजू के आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलने की वजह सामने आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन बल्लेबाजी के दौरान रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, दिल्ली ने सुपर ओवर में उस मुकाबले को जीत लिया था।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद को घर में मिली करारी हार, मुंबई ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इस सीजन अलग ही लय में है। RCB ने अब तक 8 मुकाबले खेली है और 5 मैच अपने नाम की है। टीम पाइंट्स टेबल में 10 पाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। इस सीजन RCB दूसरी बार राजस्थान से भिड़ेगी। पिछले मैच में जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो RCB ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस बार भी टीम का लक्ष्य इसी तरह की बड़ी जीत दर्ज करने का होगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL में राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी (RCB) के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें RCB की टीम ने 16 मैच अपने नाम किए हैं जबकि RR को 14 बार जीत मिली है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो 3 मैच RCB ने जीते हैं जबकि 2 मैच का नतीजा राजस्थान के पक्ष में गया है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, लखनऊ को घर में मिली करारी हार
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, विशेष रूप से टी20 और आईपीएल मैचों में यहां मुक़ाबला हाई स्कोरिंग होता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहां ज्यादा रन बनता है। पिच पर गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। शुरुआत में पिच पर थोड़ी नमी हो सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए और अनुकूल हो जाती है। स्पिनरों को बीच के ओवरों में हल्की टर्न मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाज उन पर हावी रहते हैं।
दोनों टीमों का संभावित स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान),नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, वैभव सूर्यवंशी।
