12 October 2023 Ka Rashifal..मेष से मीन..सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन

12 अक्टूबर.. महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में दूध उफनना अशुभ संकेत..जानिए क्यों?

मेष राशि((Aries)– आज का दिन जीवन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से राहत दिलाने वाला साबित होगा. आप अपनी घरेलू स्थिति और माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. इष्ट मित्रों की मदद से आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफल रहेंगे. कार्यालय में सीनियर और जूनियर की मदद से आपका लक्ष्य समय पर पूरा हो जाएगा. व्यापार में आप मनचाहा मुनाफ़ा हासिल करने में सफल रहेंगे.    

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पत्नी की ये आदतें आपको बना देगी कंगाल..बच कर रहें

वृष राशि (Tauras)–  वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख शांति से बीतेगा और आप जो भी कार्य करना चाहते हैं उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको दोपहर तक कोई खुशी का समाचार मिल सकता है। शाम का वक्‍त आपका परिवार के साथ काफी व्‍यस्तता में बीतेगा और कोई मिलने आपके घर आ सकता है।  

मिथुन(Gemini)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए प्रयासों में रुचि बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आज कौशल में सुधार आएगा। कुछ नीति नियमों में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधियों के कामों पर आप अपनी पूरी नजर रखें, नहीं तो वह उसे किसी गलत काम में लगा सकते हैं।

कर्क राशि(Cancer)  वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।   

सिंह राशि (Leo)   आज कारोबार संबंधी सभी मामलों में दूसरों पर विश्वास करने की बजाय सारे निर्णय खुद ही लें। किसी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरी में बातचीत करते समय सचेत रहने की जरूरत है।

कन्या राशि((Virgo)  आसपास के लोगों से सावधान रहें। काफी में मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जाकर के लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मिली जुली रहेगी इसलिए अनावश्यक धन खर्चा ना करें साथ ही धन को बचाकर के चलें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है मगर क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। उदित होने के कारण आप अपने मित्रों को खो सकते हैं आज।

तुला राशि (Libra) – दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्तता के साथ बड़ी सफलता देने वाली रहेगी. नौकरीपेशा जातक को ऑफिस में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए उसे अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना पड़ेगा. इस दौरान आपका स्वास्थ्य इस कार्य में बाधक बन सकता है, वहीं आपके विरोधी भी इसमें बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते नजर आएंगे     

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपको यश मिलेगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम रखने से आपको लाभ होगा। रात में परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।   

धनु राशि (Sagittarius)    आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में पहल करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने की कोशिश  आपकी कामयाब रहेगी। जीवन में खुशी बनी रहेगी। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। 

मकर राशि (Capricorn)  मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। रोजाना की भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों की अधिकता रहेगी।   

कुंभ((Aquarius) आज कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। चुनौतियां स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने प्रिय कार्यों के लिए जरूर निकालें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, हालांकि आपके मार्गदर्शन से कोई उचित रास्ता भी निकल जाएगा। पैसों के मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

मीन राशि(Pisces) व्यवसाय में नया काम शुरू ना करें आज। यदि धन कहीं निवेश करना चाहते हैं या लोन लेना चाहते हैं तो अभी बहुत अच्छा समय नहीं है इसीलिए इन सब चीजों पर रोक लगाएं। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन खर्चा भी हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य पर धन खर्चा होगा इसलिए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख कर के चले।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal-12 October 2023-rashifal-12 October 2023 ka rashifal-rashifal 12 October 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)