Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग अगले 2 साल तक परेशान रहेंगे!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West के निवासियों को गौर सिटी के पास लगने वाले जाम से राहत मिलने की संभावना है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों (Residents) को गौर सिटी के पास लगने वाले जाम (Jam) से राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने इस रूट पर अंडरपास (Underpass) की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, पहले दिन खुदाई के दौरान इस मार्ग पर जाम लग गया, और वाहनों की रेंगती हुई कतारें देखने को मिलीं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Cyber ​​Fraud: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चीनी गैंग..बचना नहीं तो लुट जाएंगे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी (Gaur City) के पास स्थित अंडरपास (चार मूर्ति) की खुदाई का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। पहले दिन ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के 50 से अधिक कर्मचारी इस कार्य में जुटे रहे। इस दौरान अंडरपास से लेकर एक मूर्ति तक ट्रैफिक बाधित रहा। सूत्रों के मुताबिक, इस छह लेन के अंडरपास की खुदाई के कारण अब रोजाना इस रूट पर ट्रैफिक जाम लगने की संभावना है, और यह स्थिति करीब दो साल तक जारी रह सकती है।

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने बताया कि अंडरपास की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, 50 से अधिक कर्मचारी इस परियोजना पर दिन-रात काम कर रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य दिसंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए यातायात को सहज बनाना है।

82 करोड़ रुपये की परियोजना

इस परियोजना की लागत लगभग 82 करोड़ रुपये है, जो 720 मीटर लंबे अंडरपास (Underpass) के निर्माण पर खर्च होगी। राजेश गौतम ने बताया कि अंडरपास का निर्माण ग्रेटर नोएडा को गौर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा, इसे प्रस्तावित ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन से भी जोड़ा जाएगा। संकरी सड़कों के कारण यातायात की समस्याओं और प्रदूषण के चलते निवासी लंबे समय से इस अंडरपास की मांग कर रहे थे।

निर्माण में हुई देरी

राजेश गौतम (Rajesh Gautam) ने कहा कि वायु गुणवत्ता उपायों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधों के कारण इस परियोजना में देरी हुई, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि दिसंबर 2026 तक अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेः Metro: ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज़..जल्द शुरू होगी नई मेट्रो लाइन

जाम की समस्या का स्थायी समाधान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के इस रूट पर पिछले एक दशक से लोग जाम की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अंडरपास के निर्माण के बाद इस मार्ग पर जाम की स्थिति लगभग खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही, शाहबेरी से क्रासिंग तक एलिवेटेड रोड को भी मंजूरी मिल चुकी है, जिससे पांच लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।