Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर से आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है।
Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर (Two-Wheeler) से आने-जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर अब दो पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। एडीजी के निर्देशों के बाद मेरठ और गाजियाबाद (Ghaziabad) दोनों ही स्थानों पर पुलिस की विशेष टास्क टीम लगाई जाएगी, जो इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Traffic Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा..घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एसपी ट्रैफिक ने किया DME का निरीक्षण
एसपी ट्रैफिक ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने देखा कि दो पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे, जो कई हादसों का कारण बन चुके हैं। इसे लेकर एडीजी मेरठ जोन, ध्रुवकांत ठाकुर ने तुरंत सख्त कदम उठाने का आदेश दिया।
कड़ी निगरानी और चालान की व्यवस्था
पुलिस टीम (Police Team) अब विशेष रूप से उन स्थानों पर नजर रखेगी, जहां से दो पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करते हैं। इसके लिए परतापुर पुलिस के साथ मिलकर काशी टोल प्लाजा पर एक ड्यूटी टीम बनाई जाएगी, जो सभी दो पहिया वाहनों का चालान करेगी और उन्हें वापस भेजेगी। गाजियाबाद में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी।
अवैध कट्स का होगा खात्मा
इसके अलावा, अवैध कट्स के माध्यम से भी दो पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने खुद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) का निरीक्षण किया और एक अवैध कट को बंद कराया।
पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
इस बीच, पुलिसकर्मियों द्वारा दो पहिया वाहनों (Vehicles) के प्रवेश की जानकारी भी सामने आई है। अफसरों के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पुलिसकर्मी कर रहे हैं, और इस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
20-30 हजार रुपये तक होगी चालान की राशि
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर दो पहिया वाहनों की एंट्री पर 10 हजार रुपये का जुर्माना होगा। लेकिन अब निर्देश दिए गए हैं कि, इन वाहनों का चालान 20 से 30 हजार रुपये तक किया जाए। इसके लिए टोल पर लगे कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Noida से दिल्ली..बिल्डरों में हड़कंप क्यों मचा है?
एसपी ट्रैफिक ने क्या कहा?
एसपी ट्रैफिक मेरठ राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा, ‘दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर दो पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद है। यदि कोई दो पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर पाया जाता है, तो उसका चालान किया जाएगा और वाहन को सीज भी किया जाएगा। सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।’
