Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सामाजिक संगठन नेफोमा ने बढ़ती ठंड को देखते हुए 200 से ज्यादा कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए। संस्था ने यह वितरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो झुग्गियों में किया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बेटी को मिला 1.80 करोड़ का पैकेज

नेफोमा द्वारा चलाए जा रहे कंबल ड्राइव के तहत संस्था के सदस्य राइज विला के पीछे स्थित दो झुग्गियों में पहुंचे, जहाँ सर्दी से बचाव के लिए 200 से ज्यादा गरम कंबल वितरित किए गए।

संस्था के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए संस्था ने इस कंबल वितरण ड्राइव का आयोजन किया है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके और उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।

नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को एक कंबल वितरण ड्राइव आयोजित की गई थी, और आज 5 जनवरी को संस्था ने 20 अलग-अलग स्थानों पर झुग्गियों में भी कंबल वितरित किए, जिससे सर्दी से बचाव संभव हो सके।

ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आ गई
इस कंबल वितरण ड्राइव में अन्नू खान, दीपक दूबे, अविनाश सिंह, आशीष बंसल, उमेश सिंह, अनूप कुमार, प्रीति सिंह, मोहम्मद सैफ अली, संजय शर्मा, ओमेंद्र सिंह, नवयुग दीक्षित, अभय जैन, साजिद खान, विभोर वैश्य, आशिक अली, डॉ. प्रदीप शर्मा, अमित आनंद, आनंद सिंह समेत कई सदस्य शामिल हुए।
