Greater Noida West

Greater Noida West: इस सोसायटी में प्लास्टर गिरने से बाल बाल बची ज़िंदगी!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी का बुरा हाल, फिर गिरा प्लास्टर

Greater Noida West: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) समस्याओं का शहर बनता जा रहा है। हर दिन कोइ न कोइ समस्या यहां के निवासियों को परेशान करती है। कभी लिफ्ट अटकना, कभी कुत्तों का आतंक तो कभी प्लास्टर गिरना, इन समस्याओं से यहां के सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को आए दिन परेशानी होती रहती है। ताजा मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) से। जहां एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। यहां प्लास्टर (Plaster) का एक बड़ा हिस्सा गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई शख्स मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोगों ने बिल्डर प्रबंधन (Builder Management) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोसाइटी का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में 7 दिन से लिफ्ट खराब! सीढ़ी चढ़कर 22 मंजिल तक पहुंच रहे लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-16बी में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) में गुरुवार सुबह ए टॉवर के रिसेप्शन की प्लास्टर गिरने से वाहन बुरी तरह से डैमेज हो गया। इस सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह है कि जब यह घटना हुई उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि कि आस पास से ही लोग आ जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कई बार उन्होंने प्राधिकरण और प्रशासन से इस बारे में शिकायत की है। लेकिन शिकायत का कोइ असर नहीं हुआ। अधिकारी गहरी नींद में सो रहे है। कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही इनकी नींद खुलेगी। सोसाइटी में लगातार हो रहे ऐसी घटनाओं के बारे में कई बार सूचित करने के बाद भी इनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। निवासी अब बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रहे हैं।

सोसाइटी के निवासियों के अनुसार सोसाइटी की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। जगह-जगह से सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में लोगों का बाहर खुले में चलना भी सेफ नहीं रह गया है। जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रेनो वेस्ट में घटिया निर्माण की शिकायतें काफी समय से सामने आ रही हैं। यह क्षेत्र जो कभी आधुनिक आवासीय परियोजनाओं के लिए जाना जाता था। अब निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण से काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ेंः DDA Housing Scheme: दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपए में मिल रहा है घर, बुकिंग शुरू

सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष चंदन सिन्हा के अनुसार कई बार निवासियों की समस्याओं से बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग को अवगत कराया गया है। हालांकि इससे कोई फायदा नहीं हुआ। बताई गई समस्याओं का कोई समाधान भी नहीं हुआ। बिल्डर प्रबंधन से कई बार सोसाइटी के स्ट्रक्चर ऑडिट और रिपेयरिंग का काम करने की मांग की गई है। लेकिन प्रबंधन निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। इससे सोसाइटी में रह रहे लोग काफी ज्यादा परेशान है और डर के माहौल में रह रहे है। इस मामले में बिल्डर की ओर से उनका पक्ष जानने के लिए मेंटेनेंस विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।