Greater Noida West की इस सोसायटी में पिछले 7 दिनों से लिफ्ट खराब, बुजुर्गों और बीमार लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में पिछले 7 दिनों से लिफ्ट (Lift) खराब होने के कारण निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 22 मंजिला टावर में रहने वाले लोग सीढ़ियों का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों और बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निवासियों (Inhabitants) का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समस्या बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः YEIDA Plot Scheme: मकान से लेकर दुकान की स्कीम की डिटेल जान लीजिए
22 मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़ने को मजबूर निवासी
यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की ला रेजिडेंशिया सोसायटी (La Residencia Society) का है। आपको बता दें कि इस सोसायटी के टावर-29 में 2 लिफ्टें हैं, जो पिछले करीब 7 दिनों से बंद हैं। निवासी सुमिल जलोटा ने कहा कि लिफ्टों के संचालन के लिए 400 वाट बिजली की आवश्यकता है, लेकिन प्रबंधन केवल 300 वाट बिजली उपलब्ध करा रहा है, जिसके कारण लिफ्टें काम नहीं कर रही हैं। इस टावर में करीब 45 परिवार रहते हैं, जिनमें कई बुजुर्ग और बीमार लोग शामिल हैं। दवाइयां लेने के लिए भी इन्हें सीढ़ियों से 22 मंजिल तक चढ़ना-उतरना पड़ रहा है, जिससे उनकी हालत खराब हो रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इन 15 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन
कोई ठोस समाधान नहीं हुआ
निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन (Builder Management) से बार-बार शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन मिले, कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। सोसायटी के इलेक्ट्रिसिटी इंचार्ज हेमेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। निवासियों का कहना है कि रखरखाव में लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, और प्रबंधन की उदासीनता से उनकी परेशानी और बढ़ रही है।
