DDA Housing Scheme

DDA Housing Scheme: दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपए में मिल रहा है घर, बुकिंग शुरू

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

DDA Housing Scheme: दिल्ली में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, मात्र 11 लाख में मिल है रहा है घर

DDA Housing Scheme: अगर आपका भी सपना राजधानी दिल्ली में घर खरीदने का है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना बनाने वाले लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने नई योजना निकाली है। डीडीए (DDA) की अपना घर आवासीय योजना (Apna Ghar Housing Scheme) में शामिल फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो गई। पहले ही दिन खरीदारों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के पहले ही दिन 452 फ्लैट बुक हो गए।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ख़ास पहल, प्लेटफार्म पर खड़े यात्री को कम भीड़ वाली कोच का पता चल जाएगा
डीडीए (DDA) की अपना घर आवासीय योजना में पहले दिन ईडब्ल्यूएस श्रेणी (EWS Category) के 209, एलआईजी श्रेणी के 136, सिरसापुर में 3 एमआईजी, 6 एचआईजी, 13 एलआईजी और लोकनायकपुरम में 37 एलआईजी और 38 एमआईजी फ्लैट बुक हो गए हैं। बता दें कि डीडीए की नई योजना में लोकनायकपुरम (Loknayakpuram), सिरसापुर और नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के कुल 7500 मकान ऑफर किए गए हैं।
इसमें नरेला में एचआईजी श्रेणी के 226 फ्लैट और नरेला और लोक कल्याणपुरम में एमआईजी श्रेणी के लगभग 482 फ्लैट ऑफर किए गए हैं। बाकी 7,018 फ्लैट ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग (LIG) श्रेणियों के लिए पेश किए जा रहे हैं।

इस योजना के तहत नरेला और लोकनायकपुरम (Loknayakpuram)में एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों पर 25 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Ews) और उच्च आय वर्ग (H.I.G.) के फ्लैटों पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। 15 प्रतिशत छूट के बाद एचआईजी फ्लैटों की कीमत 1.2 करोड़ रुपये से घटकर 1.4 करोड़ रुपये के बीच आ गई है। एमआईजी फ्लैटों के लिए, कीमत सीमा 86 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच है।
स्थान के आधार पर, निम्न आय वर्ग के फ्लैटों में, कीमत सीमा 17 लाख रुपये से 21 लाख रुपये के बीच है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 15 प्रतिशत छूट के बाद कीमत 11 लाख रुपये से 27 लाख रुपये तक के बीच की है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: लाखों के फ्लैट लेकिन कचरे की बदबू से बेहाल इस सोसायटी के लोग

कितना देना होगा बुकिंग अमाउंट

आपको बता दें कि इस योजना में फ्लैटों की बुकिंग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए 50 हजार रुपये, एलआईजी फ्लैटों के लिए एक लाख रुपये, एमआईजी फ्लैटों के लिए चार लाख रुपये और एचआईजी फ्लैटों के लिए 10 लाख रुपये तय किया गया है। इस आवास योजना को लेकर चौबीस घंटे चलने वाले एक चैट-बॉट सेवा भी शुरू की गई है।

डीडीए (DDA) अधिकारियों के मुताबिक नई शुरू की गई योजना सभी के लिए खुली है और यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 18 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के भारतीय नागरिकों को समावेशी और आकर्षक गृह स्वामित्व का अवसर प्रदान करती है।