Ludhiana में 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में 19 जून को होने वाले उपचुनाव (By-Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लुधियाना की घुमार मंडी में एक मेगा रोड शो करेंगे। इस रोड शो (Roadshow) के बाद आप उम्मीदवार अमन अरोड़ा अपने परिवार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, इस दिन होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास
आपको बता दें कि रोड शो का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) करेंगे, जबकि सीएम भगवंत मान और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा पूरे कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे। यह रोड शो आरती चौक से शुरू होगा, भाई बाला चौक से होकर गुजरेगा और लघु सचिवालय के बाहर समाप्त होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ इस रोड शो में शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: चौधर चमकाने के लिए पंजाब वासियों को गुमराह न करो-मुख्यमंत्री ने अकाली दल और किसान यूनियनों को चेतावनी दी
गौरतलब है कि पिछले 3 महीनों से अमन अरोड़ा (Aman Arora) लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से सक्रिय रूप से मिल रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पहुंच मजबूत कर रहे हैं।
