Greater Noida West

Greater Noida West: Gaur City से अच्छी ख़बर, डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों को फ़ायदा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए अच्छी खबर है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। गौर सिटी-वन (Gaur City-One) और गौर सिटी-टू (Gaur City-2) के बीच स्थित सड़क पर जल्द ही यू-टर्न (U Turn) का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और रोजाना की आवाजाही आसान हो जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सर्विस रोड चौड़ी करने का काम शुरू

वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्राधिकरण ने इस सड़क के सर्विस मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी। अभी यह सड़क करीब साढ़े तीन मीटर चौड़ी है, जिससे अक्सर दिक्कतें होती हैं। चौड़ीकरण के बाद दो वाहन आसानी से एक साथ आ-जा सकेंगे।

20 से ज्यादा सोसाइटियों को मिलेगा लाभ

गौर सिटी-वन और टू की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सुबह से देर रात तक भारी ट्रैफिक दबाव के कारण यहां कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसी समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने सड़क चौड़ीकरण और यू-टर्न निर्माण का फैसला लिया है।

अगले हफ्ते शुरू होगा यू-टर्न का निर्माण

करीब 600 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद अगले हफ्ते यू-टर्न के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ़्तार से गाड़ी दौड़ाने वाले, पहले ये खबर पढ़ लीजिए

गौड़ चौक-तिगरी मार्ग पर भी बनेगा यू-टर्न

इसके अलावा गौर चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर भी एक नया यू-टर्न बनाया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर कुमार ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तिगरी गोलचक्कर पर जाम से मिलेगी राहत

खजूर चौक के पास तिगरी गोलचक्कर से पहले बनने वाला यह यू-टर्न गौड़ सिटी-टू की ओर आने-जाने वालों के लिए काफी सहायक होगा। अभी वाहन चालकों को तिगरी गोलचक्कर से घूमकर जाना पड़ता है। यू-टर्न बनने से तिगरी गोलचक्कर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन, टाइमिंग, किराया सब जान लीजिए

प्राधिकरण का क्या है कहना?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव (ACEO Sumit Yadav) ने कहा कि गौर सिटी-वन और टू के बीच यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा। वाहनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।