Haryana

Haryana के इस जिले की बदलेगी तस्वीर, CM नायब सैनी ने कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी फतेहाबाद जिले को विकास की नई सौगात देने के लिए आगे आए हैं।

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) फतेहाबाद जिले को विकास की नई सौगात देने के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 23 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तैयार तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ होगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

नया आधुनिक बस स्टैंड बनकर तैयार

आपको बता दें कि उद्घाटन की गई परियोजनाओं में टोहाना शहर में 10 करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये की लागत से निर्मित नया बस स्टैंड प्रमुख है। इस आधुनिक बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी।

व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देगा मल्टी कॉम्प्लेक्स

नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में 7 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से तैयार मल्टी कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया गया। यह कॉम्प्लेक्स व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़

गांव म्योंद में 5 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी और ग्रामीण जीवन में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ेंः Haryana में डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार, CM नायब सिंह सैनी ने लॉन्च किए अहम टैक्स ऐप

फतेहाबाद जिले में नई सड़कें और बुनियादी ढांचा

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपये की लागत से जिले की कुल पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गांव मूसा खेड़ा में 35 लाख 25 हजार रुपये की लागत से गांव की फिरनी का निर्माण और गांव साधनवास में कालिया रोड से जम्मू ढाणी तक 48 लाख 1 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शामिल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार

शैक्षणिक विकास के तहत गांव चांदपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपये की लागत से 12 नए कमरे, एनएसक्यूएफ लैब और चाहरदीवारी का निर्माण किया जाएगा। वहीं, गांव करंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 97 लाख 68 हजार रुपये की लागत से छह नए कमरे, एनएसक्यूएफ लैब और छह पुराने कमरों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा गांव पारता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 करोड़ 28 लाख 97 हजार रुपये की लागत से चार एसीआर, शौचालय, प्रार्थना शैड, चाहरदीवारी, वाटर टैंक और इंटरलॉक रास्ते का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Haryana: CM नायब सैनी ने PM मोदी को सौंपा विकास रोडमैप, 24 दिसंबर को करनाल आएंगे अमित शाह

विकास परियोजनाओं से मिलेगा लोगों को फायदा

इन परियोजनाओं के पूरा होने से फतेहाबाद जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। शिक्षा, बिजली, यातायात और ग्रामीण सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे जिले के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा और फतेहाबाद का भविष्य उज्जवल बनेगा।